देश

EPFO News: प्राइवेट से लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF पर बढ़ गया इतना फीसदी ब्याज

PF Interest Rate 2023 Update: देश के प्राइवेट से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट पर 8.15% ब्याज को मंजूरी दे दी है. देश के एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने मार्च में ब्याज दरें 0.05% बढ़ाने की सिफारिश की थी. अब EPFO ने 24 जुलाई (सोमवार) को इसका ऑर्डर जारी कर दिया है.

PF पर बढ़ाए गए ब्‍याज को ऐसे समझ सकते हैं कि यदि आपके 1 लाख रुपए जमा हैं तो इस पर साल में 8,150 रुपए का ब्याज (PF Interest) मिलेगा. बता दें कि देश के 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं. EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है. नियम के तहत कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कॉन्ट्रीब्यूट करती है. कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है. ये आदेश हर कंपनी पर लागू होता है.

सरकार ने 2022-2023 के लिए 0.05% बढ़ाया PF
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने 24 जुलाई को ब्याज दरों से जुड़ा नया सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर के मुताबिक, सरकार ने 2022-2023 के लिए PF का ब्‍याज दर 0.05% बढ़ाया है. मान लीजिए आपके PF अकाउंट में 31 मार्च 2023 तक कुल 5 लाख रुपये जमा हैं. ऐसे में अगर आपको 8.10% की दर से ब्याज मिलता तो 5 लाख पर 40,500 रुपए ब्याज के रूप में मिलते, लेकिन अब ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15% करने के बाद आपको 40,750 रुपए मिलेंगे. इस तरह आपको 250 रुपये का फायदा हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 78 साल के हुए Wipro के मालिक अजीम प्रेमजी, एक साल में करते हैं 484 करोड़ रुपये का दान, पिता को पाकिस्तान में वित्र मंत्री बनने का था ऑफर, ठुकरा दिया

वर्ष 1952 में 3% ब्याज से हुई थी शुरुआत
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने 1952 में PF पर ब्याज दर 3% रखी थी. उसके बाद 1972 में पहली बार यह 6% के ऊपर पहुंची. 1989 से 1999 के दौरान PF पर 12% ब्याज मिलता था। इसके बाद ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई. अब यह एक बार फिर बढ़ा दी गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

30 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

48 minutes ago