देश

“रात में गंदी फिल्में देखते हैं और सुबह गंदी मानसिकता के साथ…”, मनोज तिवारी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

Manoj Tiwari on Nitish Kumar: मशहूर भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने महिला यौन शिक्षा पर दिए गए विवादित बयान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के पटल पर ऐसी बात कैसे कह सकते हैं. उन्होंने कहा, “विधानसभा में मौजूद महिलाओं की स्थिति क्या रही होगी.” मनोज तिवारी ने कहा कि लगता है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार आजकल रात में गंदी फिल्में देखते हैं और सुबह गंदी मानसिकता के साथ उठते हैं.’

चुनाव प्रचार के दौरान की गई टिप्पणियां

भाजपा सांसद बुधवार को भीम नगर में भोपाल दक्षिण पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार भगवान दास सबनानी के लिए प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने नीतीश की आलोचना की. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार एक गए हुए मामले हैं और उनकी नजरों में उन्होंने सारी इज्जत खो दी है.

यह भी पढ़ें: “नीतीश कुमार महिलाओं से तत्काल और स्पष्ट माफी मांगें”, सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर स्वाति मालिवाल ने जताई नाराजगी

सबनानी के लिए प्रचार कर रहे हैं मनोज तिवारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सबनानी की तारीफ में गाना गाकर भी मतदाताओं का दिल जीत लिया. उन्होंने मतदाताओं से विकास के लिए सबनानी को आशीर्वाद देने को कहा. उन्होंने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि अगर सबनानी चुनाव जीतेंगे तो यह उनकी जिम्मेदारी होगी कि छत विहीन लोग विधानसभा क्षेत्र में ही अपना घर बनायें.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का विधानसभा में बोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर को लेकर बयान दे रहे हैं. इसी दौरान नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र कर रहे थे. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की है. नीतीश के बयान पर भाजपा ने उन्हें अश्लील नेता बता दिया. हालांकि, नीतीश ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि मैं खुद ही अपनी निंदा करता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

58 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago