देश

मराठा आरक्षण बिल महाराष्ट्र विधानसभा से पास, मनोज जरांगे बोले- ‘सरकार मूर्ख न बनाए…ओबीसी कोटे से आरक्षण दें’

Maratha Reservation Bill: महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार 20 फरवरी को मराठाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया. सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है जिसमें मराठा आरक्षण बिल पेश किया गया. बिल पेश करने के थोड़ी देर बाद ही बिल को पारित कर दिया गया.

मराठा आरक्षण बिल में मराठा समुदाय के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने की सिफारिश की गई है. प्रदेश में 52 प्रतिशत आरक्षण पहले से ही है. ऐसे में मराठाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के बाद रिजर्वेशन की लिमिट 62 प्रतिशत तक हो जाएगी. जानकारी के अनुसार किसी भी राज्य में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए. ऐसे में इस बिल को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि इससे पहले 2021 में मराठा आरक्षण को रद्द कर दिया गया था ऐसे में आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत से ऊपर हो गई थी. वहीं इधर विधानसभा सत्र के बीच मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि अगर आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी तो कोर्ट इसे रद्द कर देगा. ऐसे में हमें ऐसा आरक्षण चाहिए जो ओबीसी कोटे से हो और 50 प्रतिशत के नीचे रहे.

पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मनोज जंरागे ने कहा कि सरकार हमें मूर्ख नहीं बनाए. अगर ओबीसी कोटे में से मराठाओं को आरक्षण नहीं मिला तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे. मराठाओं को आरक्षण की पहल महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग आयोग की एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किया गया. आयोग 16 फरवरी को सर्वे आधारित रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी.

रिपोर्ट के अनुसार मराठा समुदाय सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा है. सर्वे के अनुसार राज्य में आत्महत्या करने वाले 94 प्रतिशत किसान मराठा समुदाय के थे. सरकारी नौकरियों में भी मराठाओं की संख्या कम है. सर्वे में 2.5 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

7 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

7 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

8 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

8 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

8 hours ago