फाल्गुन मास 2024.
Falgun Maas 2024: हिंदी कैलेंडर में फाल्गुन 12वां महीना होता है. इसके बाद यानी चैत्र में हिंदू नववर्ष शुरू हो जाता है. पंचांग के अनुसार, पांच दिन बाद यानी 25 फरवरी 2024 से फाल्गुन (फागुन) की शुरुआत हो जाएगी. यह महीना रंगों का माना जाता है. इस महीने में भगवान शिव, लड्डू गोपाल (श्रीकृष्ण) और चंद्र देव की उपासना शुभ फलदायी मानी जाती है. फागुन में कई व्रत त्योहार भी पड़ेंगे. आइए जानते हैं फागुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहार और इस दौरान क्या करें और क्या नहीं.
पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2024 में फाल्गुन (फागुन) का महीना 25 फरवरी, रविवार से लेकर 24 मार्च 2024 तक है. इस दौरान कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे.
फाल्गुन मास में नॉर्मल पानी या उससे थोड़ा अधिक ठंढ़े पानी से नहाना चाहिए.
फाल्गुन के महीने में अधिक से अधिक फलों का सेवन करना चाहिए. जबकि, अनाज के सेवन से परहेज करना चाहिए.
इस महीने में जितना संभव हो सके रंगीन वस्त्रों का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके साथ ही सुगंधित द्रव्य का इस्तेमाल करना चाहिए.
फाल्गुन में भगवान श्रीकृष्ण की नियमित उपसना करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होता है. पूजन में फूलों का इस्तेमाल करना शुभफलदायी साबित होगा.
फाल्गुन में मांस, मछली इत्यादि तामसिक भोजन और नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा क्रोध नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: मंगल का होने जा रहा है शनि की राशि में प्रवेश, अब पलटेगी इन राशियों की किस्मत, होगा ये बड़ा फायदा
यह भी पढ़ें: घर में इन 5 पौधों को लगाने से दूर होगी गरीबी, आएगी खुशहाली
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…