देश

24 साल बाद भी अमर है संसद के शहीदों का बलिदान, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संसद भवन (Parliament House) पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.

उनके परिवारों का देश हमेशा रहेगा ऋणी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय संसद पर आज ही के दिन हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि. देश के गौरव की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीदों और उनके परिवारों का देश हमेशा ऋणी रहेगा. सादर नमन.”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले (2001 Parliament terrorist attack) से उसकी रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी. उनका बेमिसाल साहस और बलिदान देश की यादों में हमेशा के लिए बस गया है. हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं. भारत आतंकवाद की सभी ताकतों के खिलाफ मजबूती से और एकजुट होकर खड़ा है.”

उनका बलिदान संविधान की रक्षा का प्रतीक

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाबलों के वीर जवानों और कर्तव्य पालन में अपने प्राण गंवाने वाले संसद कर्मचारी को सादर श्रद्धांजलि. उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का प्रतीक है, जिसे देश सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “13 दिसंबर, 2001 को लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले में संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ. राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेगी.”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “‘वर्ष 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए कायराना आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले समस्त जवानों को कोटि-कोटि नमन. देश के मान-सम्मान की रक्षा करने के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे.”

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा GCC, ब्रुकफील्ड का एक बिलियन डॉलर निवेश

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago