Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने शुरू किया अभियान, ढूंढ-ढूंढ कर रुपये बांट रही है सरकार, जानिए क्या है खास?

Your Money Your Right Campaign: केंद्र सरकार ने ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान शुरू किया है. इसके तहत बैंक जमा, बीमा, म्यूचुअल फंड, डिविडेंड और पेंशन जैसी अनक्लेम्ड संपत्तियों को उनके सही मालिक तक पहुंचाया जा रहा है.

Your Money Your Right Campaign: देश में करोड़ों रुपये ऐसे हैं जो सालों से बिना क्लेम किए पड़े हैं. इन्हें उनके सही मालिक तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ (Your Money, Your Right) अभियान शुरू किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर बताया कि इस पहल के तहत अब तक 2,000 करोड़ रुपये उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं. यह अभियान अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था.

अपनी भूली हुई संपत्ति पाने का मौका

पीएम मोदी ने कहा कि यह अभियान लोगों के लिए अपनी भूली हुई संपत्ति वापस पाने का सुनहरा अवसर है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस मूवमेंट का हिस्सा बनें. इस पहल का मकसद बैंक जमा, बीमा, लाभांश, शेयर, म्यूचुअल फंड और पेंशन जैसी लावारिस पड़ी वित्तीय संपत्तियों को उनके वैध दावेदारों तक पहुंचाना है.

1 लाख करोड़ रुपये बिना क्लेम

हाल ही में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय बैंकों के पास 78,000 करोड़ रुपये, इंश्योरेंस कंपनियों के पास 14,000 करोड़ रुपये, म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास 3,000 करोड़ रुपये और डिविडेंड के रूप में 9,000 करोड़ रुपये बिना क्लेम किए पड़े हैं. कुल मिलाकर देश में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि लावारिस पड़ी हुई है.

अलग-अलग पोर्टल से मिलेगी जानकारी

सरकार ने इन अनक्लेम्ड पैसों को वापस पाने के लिए अलग-अलग पोर्टल तैयार किए हैं.

  • RBI का UDGAM पोर्टल- बैंक जमा से जुड़े अनक्लेम्ड पैसे के लिए
  • IRDAI का बीमा भरोसा पोर्टल- बीमा पॉलिसियों से जुड़े पैसे के लिए
  • SEBI का MITRA पोर्टल- म्यूचुअल फंड में पड़े अनक्लेम्ड अमाउंट के लिए
  • कॉर्पोरेट मंत्रालय का IEPFA पोर्टल- डिविडेंड और शेयरों को क्लेम करने के लिए

ये भी पढ़ें-‘हम अपने नियम खुद तय करते हैं’, AQI पर WHO की गाइडलाइन पर क्या बोला भारत?

सुविधा शिविरों का आयोजन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने देशभर के 477 जिलों में सुविधा शिविर लगाए हैं. ये शिविर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आयोजित किए गए हैं, खासकर दूर-दराज के इलाकों में ताकि हर नागरिक तक इसकी पहुंच हो सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital