Asia Largest GCC: महाराष्ट्र के पवई में जल्द ही एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (GCC) बनने जा रहा है. ब्रुकफील्ड कंपनी यहां 2 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला हुआ अत्याधुनिक GCC तैयार कर रही है. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे एशिया के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है. इसकी जानकारी खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके दी है.
Great news !
Asia's Largest GCC facility in Maharashtra ; $1 billion investment by Brookfeild !Thrilled to share that Brookfield is building a 2 million sq. ft., Global Capacity Centre (GCC) facility in Powai which is Asia’s Largest GCC.
This investment of USD 1 billion will… pic.twitter.com/SvnfSbJ23O— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 12, 2025
1 बिलियन डॉलर का निवेश और रोजगार
इस प्रोजेक्ट में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस निवेश से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट से 45 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी. यह कदम महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित होगा.
20 साल का करार
यह GCC एक बड़ी बहुराष्ट्रीय बैंक के लिए तैयार किया जा रहा है. प्रोजेक्ट का करार 20 साल की अवधि के लिए किया गया है. इतने लंबे समय तक चलने वाला यह प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़ा GCC बनने जा रहा है.
ब्रुकफील्ड के अधिकारी से मुलाकात
मुंबई में ब्रुकफील्ड के डिप्टी चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर और एशिया पैसिफिक व मिडिल ईस्ट-रियल एस्टेट हेड अंकुर गुप्ता से मुलाकात भी हुई. इस दौरान प्रोजेक्ट की खास बातें साझा की गईं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई.
ये भी पढ़ें-संसद भवन की वो भयावह शाम, 45 मिनट तक गोलियों की तड़तड़ाहट और 9 वीरों की शहादत
महाराष्ट्र को GCC कैपिटल बनाने की दिशा में कदम
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि महाराष्ट्र को भारत का GCC कैपिटल बनाया जाए. ब्रुकफील्ड का यह निवेश उसी दिशा में एक बड़ा कदम है. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ रोजगार देगा बल्कि महाराष्ट्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

