देश

मैरी कॉम ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के प्रमुख का पद छोड़ा, बताई ये वजह

महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन के पद से इस्तीफा दे दिया है. भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि उचित परामर्श के बाद उनकी जगह किसी का नाम रखा जाएगा. पीटी उषा ने मैरी कॉम के एक पत्र की प्राप्ति की पुष्टि की, जिसमें उनके पद से मुक्त होने की मांग की गई थी. बता दें कि इस साल ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा. मैरी कॉम ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र दिया है.

मैरी कॉम ने कही यह बात

मैरी कॉम के त्याग पत्र देने पर पीटी उषा ने कहा कि  “हमें दुख है कि ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और आईओए एथलीट आयोग की अध्यक्ष मैरी कॉम ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया है. हम उनके फैसले और उनकी गोपनीयता का सम्मान करते हैं.  उषा ने कहा कि पत्र मिलने पर उन्होंने मैरी कॉम से बातचीत की. उन्होंने कहा , “मैं उनके अनुरोध को पूरी तरह से समझती हूं और उनके फैसले का सम्मान करती हूं. मैंने उन्हें यह भी बताया है कि उन्हें हमेशा मेरा और आईओए का समर्थन मिलेगा. मैं सभी से महान मुक्केबाज की गोपनीयता का सम्मान करने का भी अनुरोध करती हूं.”

विश्वास जताने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की आभारी

आईओए अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में , मैरी कॉम ने कहा कि वह पेरिस 2024 में शेफ डी मिशन के रूप में सेवा करने के लिए उन पर विश्वास जताने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की आभारी हैं. उन्होंने कहा कि “मैं हर संभव तरीके से अपने देश की सेवा करना सम्मान की बात मानती हूं और मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी. हालांकि, मुझे खेद है कि मैं इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम नहीं हो पाऊंगी और व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देना चाहूंगी, जो कि मैं शायद ही कभी करती, मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है. मैं बड़ी उम्मीदों के साथ अपने देश और इस ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाले एथलीटों का उत्साह बढ़ाने के लिए वहां मौजूद हूं.”

इसे भी पढें: ‘INDI Alliance वाले हमारे परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं…इनके मंसूबों से सतर्क रहे देश’, विपक्षियों पर बरसे PM मोदी

मैरी कॉम के नाम कई रिकार्ड

मैरी कॉम को पिछले महीने शेफ-डी-मिशन के रूप में नामित किया गया था और शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय टीम के ध्वजवाहक के रूप में नामित किया गया था. मैरी कॉम मुक्केबाजी इतिहास में छह विश्व खिताब पर कब्जा करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं. पांच बार की एशियाई चैंपियन 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज थीं.

Rohit Rai

Recent Posts

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

2 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

28 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

38 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

46 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

55 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

56 minutes ago