लाइफस्टाइल

अगर आप भी पार्लर से लेने जा रहे हैं कोई हेयर ट्रीटमेंट, तो समझ लें ये जरूरी बातें, हो सकता है बड़ा नुकसान

समय के साथ-साथ बालों को स्टाइलिंग करने का ट्रेंड भी बदल रहा है. जिसे बनाने के लिए हम ज्यादातर स्ट्रेटनिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं वहीं कई महिलाएं रोजाना स्ट्रेटनर का यूज करती हैं. आजकल बालों को चमकदार और स्मूथ बनाने के लिए मार्केट में हेयर केयर तक के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं. बेजान और रफ बालों को शाइनी-स्मूथ बनाने के लिए कैरोटीन ट्रीटमेंट करवाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके बालों को पूरी तरह से डैमेज कर देती है. इसी को लेकर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने चौंका दिया है.

किडनी फेलियर का खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक, एक 26 वर्षीय महिला को किडनी डैमेज का सामना करना पड़ा, जिसके पीछे की वजह हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोसिजर था. ये स्टडी कहती है कि महिला ने 2020 से लेकर 2022 के बीच तीन बार सैलून में हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोसिजर करवाया, जिसमें ग्लाइऑक्सिलिक एसिड बेस्ड प्रोडक्ट्स का यूज किया गया था.

महिला को हर सिटिंग के बाद बुखार, दस्त, मितली, और पीठ दर्द जैसी समस्याएं होती थीं, जिसके बाद डॉक्टरों की जांच में पाया गया कि महिला के ब्लड में क्रिएटिनिन का लेवल ज्यादा था, जिसकी वजह से उसकी किडनी सही से काम नहीं कर पा रही थी.

कैंसर का भी है खतरा

फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग की स्त्री रोग विभाग की डायरेक्टर डॉक्टर अपर्णा जैन के मुताबिक, हेयर स्ट्रेटनिंग में जो केमिकल यूज किए जाते हैं उनसे महिलाओं में ब्रेस्ट और गर्भाशय के कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है. इसके अलावा इसके ज्यादा यूज से महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है.

हेयर स्ट्रेटनिंग से ज्यादा खतरा

डॉक्टर अपर्णा जैन के मुताबिक, जो महिलाएं एक साल में 4 बार से ज्यादा हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट करवाती हैं, उनमें अन्य महिलाओं के मुकाबले डिम्बग्रंथि और स्तन कैंसर होने का जोखिम 30 प्रतिशत तक ज्यादा होता है.

क्या हैं सुरक्षित विकल्प?

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट प्रियंका बोरकर बताती हैं कि वैसे तो यह प्रक्रिया सुरक्षित है लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कौन से प्रोडक्ट्स का प्रयोग कर रही है. इस प्रक्रिया में केमिकल सॉल्यूशन का प्रयोग करना होता है. जो हेयर प्रोटीन को प्रभावित करता है और बालों के स्ट्रक्चर को बदल सकता है. अगर सही ढंग से प्रयोग न किया जाए तो यह आपके बालों को डेमेज भी कर सकता है. गर्भवती महिलाओं को इस प्रक्रिया से बचना चाहिए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

40 minutes ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

1 hour ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

1 hour ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

2 hours ago