मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
भारत सरकार ने कहा है कि लोग अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करें।
Iran Israel War News: इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच अब इजरायल-ईरान की दुश्मनी भी खुलकर सामने आ गई है. ईरान ने इजरायल पर हमले की धमकी दी, तो वहीं इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने भी हाई-अलर्ट जारी कर दिया. दोनों देशों के बीच तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि दुनिया के अन्य देशों ने अपने नागरिकों से यहां की यात्रा न करने को कहा है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी आज एडवाइजरी जारी कर दी है. विदेश यात्रा करने वाले लोगों को विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कुछ दिनों तक ईरान और इजरायल न जाएं. एडवाइजरी के मुताबिक, ईरान और इजरायल में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी ऐसे समय में आई है, जब कि इजरायल ने ईरान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है. वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल अगले कुछ घंटे में ईरान पर स्ट्राइक कर सकता है. वहीं, ईरान भी पिछले कई दिनों से धमकियां दे रहा था.
ईरानी सरकार का आरोप है कि इजरायली युद्धक विमानों ने 1 अप्रैल को दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था. सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास को ध्वस्त करने वाले हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के मोहम्मद रजा जाहेदी की मौत हो गई. जिसके बाद ईरानी सैन्य अधिकारियों ने बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी. इजरायल-ईरान में तनाव बढ़ने पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने अपने-अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवायजरी जारी कर दी.
यह भी पढ़िए: भारत से 6000 श्रमिक अप्रैल-मई में पहुंचेंगे इजरायल, युद्ध के कारण निर्माण क्षेत्रों में आई भारी कमी
— भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…