थाईलैेंड में मास किलिंग
थाईलैंड के एक उत्तर-पूर्वी प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है.यहां एक मास शूटिंग में अब तक 34 लोगों के मारे जाने की खबर है.हमलावर एक पूर्व अधिकारी है जिसने खुद को गोली से उड़ा लिया.मरने से पहले वह अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या भी कर चुका था .ये हमला थाईलैंड के चाइल्ड सेंटर में हुआ.हमले के बाद इलाके में कोहराम मच गया.लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे पुलिस के मुताबिक, मारे गए लोगों में बच्चे और व्यस्क दोनों शामिल हैं. वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिसने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया है वो एक एक पुलिस अफसर है जिसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था.
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 22 बच्चे शामिल हैं.हमले के बाद वह बैंकाक लाइसेंस की नंबर प्लेट वाली कैब में सवार होकर भाग गया.इस घटना के बाद थाईलैंड में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और हमलावर का पता लगाने के निर्देश दिये लेकिन फिर मालूम हुआ कि उसने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. साल 2020 में भी एक ऐसी ही घटना सामने आयी थी जिसमें प्रॉपर्टी डीलिंग के चक्कर में एक व्यक्ति ने 29 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.उस घटना में 57 लोग घायल हो गये थे
थाईलैंड पोस्ट के मुताबिक हमलावर का नाम पुष्य खर्माब था जो भीड़ को चीरते हुए चाइल्ड सेंटर में दाखिल हुआ.उसके पास चाकू भी था.जानकारी के मुताबिक इस शख्स को मादक पदार्थ रखने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप में नौकरी से निकाला गया था.थाईलैंड पुलिस घटना की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…