मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला अरेस्ट
मुंबई- दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने और रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसे आईपीसी की धारा 506 (2), 507 के तहत अरेस्ट किया गया है. इस बात की जानकारी दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने दी है. मुकेश अंबानी को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी युवक का नाम राकेश मिश्रा बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की टीम ने दरभंगा पुलिस की मदद से मनीगाछी के ब्रह्मपुरा गांव निवासी आरोपी युवक के घर पर रेड मारकर बुधवार की रात को उसे गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक पहली नजर में युवक मानसिक रोगी लग रहा है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है जिससे वो मुकेश अंबानी को धमकी भरी कॉल्स किया करता था. पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करके मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है.
मुकेश अंबानी और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी अस्पताल के लैंड लाइन फोन पर दी गई थी. आरोपी ने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर अस्पताल के नंबर पर कॉल करके इसकी इमारत को उड़ाने की धमकी दी थी. इस फोन कॉल पर उसने मुकेश अंबानी के अलावा उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बच्चों आकाश और आनंद को भी जान से मारने की धमकी दी थी. इस फोन कॉल के तुरंत बाद आरोपी के खिलाफ मुंबई के डीबी मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया था जिस पर पुलिस फौरन एक्शन में आई और आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी युवक को मुंबई ले जाया जा रहा है जहां पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी. युवक से पूछताछ के बाद पता चल पाएगा कि वो आखिर मुकेश अंबानी को क्यों और किसके कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…