जगतसिंहपुर: ओडिशा के पारादीप स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) परिसर के पास टेक्नो माउंट एंड मेटल क्राफ्ट कंपनी के पाइप स्टॉकयार्ड में सोमवार शाम भीषण आग लग गई. घटना ज़ीरो प्वाइंट के नजदीक हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. भयंकर आग लगने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, लेकिन राहत की बात यह है कि समय रहते फायरफाइटर्स घटनास्थल पर पहुंच गए.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आग की ऊंची लपटें साफ देखी जा सकती हैं. बहरहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
यह भी पढ़िए: Delhi में यहां लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुएं-धूल का काला गुबार, झुग्गी-झोपड़ियां हुईं जलकर खाक
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…