Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IOCL Paradip Pipe Yard आग से धधका, ऊंची लपटें देख लोगों में दहशत; फायर ब्रिगेड मौके पर – VIDEO

Massive Fire at IOCL Paradip Pipe Yard in Odisha: ओडिशा के पारादीप में IOCL परिसर स्थित पाइप यार्ड में भीषण आग लगी, दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए भेजी गईं.

Paradip Fire IOCL Odisha
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

जगतसिंहपुर: ओडिशा के पारादीप स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) परिसर के पास टेक्नो माउंट एंड मेटल क्राफ्ट कंपनी के पाइप स्टॉकयार्ड में सोमवार शाम भीषण आग लग गई. घटना ज़ीरो प्वाइंट के नजदीक हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. भयंकर आग लगने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, लेकिन राहत की बात यह है कि समय रहते फायरफाइटर्स घटनास्थल पर पहुंच गए.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आग की ऊंची लपटें साफ देखी जा सकती हैं. बहरहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़िए: Delhi में यहां लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुएं-धूल का काला गुबार, झुग्गी-झोपड़ियां हुईं जलकर खाक

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital