देश

Mathura News: कृष्ण की नगरी में बॉलीवुड कलाकार बने हनुमान और रावण…गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, नाटक देखने उमड़ी भीड़

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में इन दिनों चल रहे ब्रज रज उत्सव में बॉलीवुड कलाकारों की धूम दिखाई दे रही है. महाभारत और कई टीवी शो में काम कर चुके कलाकार यहां भगवान राम से लेकर रावण, सीता और हनुमान का किरदार निभाकर रामलीला को जीवंत कर रहे हैं बड़ी संख्या में भक्त भी नाटक देखने के लिए पहुंच रहे हैं. मंच पर जीवंत रामलीला देखकर दर्शक भावविभोर होकर खुद को जय श्रीराम के नारे लगाने से भी नहीं रोक पा रहे हैं.

कार्यक्रम स्थल पर उस समय जयश्री राम के नारे गूंज उठे जब महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभा चुके पुनीत इस्सर ने अपने नाटक जयश्री राम रामायण का भव्य मंचन किया. इस मौके पर बिंदु दारा सिंह ने हनुमान का किरदार भी निभाया. इस नाटक को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कलाकारों के संवादों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई.

बता दें कि मथुरा में 14 नवम्बर से शुरू हुआ ब्रज राज उत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है. यहा पर हर दिन मंच ब्रज की लोक कलाओं के साथ ब्रज के कलाकारों की प्रस्तुतियां हो रही है तो वही बॉलीवुड के कई सितारे भी ब्रज राज उत्सव के मंच पर अपनी परफॉरमेंस दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “विश्व कप में भारत को मिली हार के लिए BJP जिम्मेदार”, कांग्रेस नेता अजय राय ने पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

इसी कड़ी में सोमवार शाम को भी मंच पर कई बॉलीवुड के सितारों ने अपनी परफॉरमेंस देकर दर्शकों का मन मोह लिया. महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभा चुके पुनीत इस्सर ने अपना भव्य हिन्दी नाटक जय श्री राम रामायण की प्रस्तुति देकर रावण का किरदार इस तरह निभाया कि कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस मौके पर बिंदु दारा सिंह ने भी इस नाटक में अभिनय किया और हनुमान का किरदार निभाकर दर्शकों को भावविभार कर दिया. जैसे ही वह मंच पर आए जयश्री राम के नारे लगाने लोगं ने शुरू कर दिए थे. इसके अलावा मुंबई से भी आये कई कलाकारों ने भी इस नाटक में अपनी प्रस्तुति दी. करीब 3 घंटे लंबा यह नाटक देर रात करीब 12 बजे तक चला जिसे देखने लिए हजारों लोग ठंड में भी अपनी जगह से नहीं हिले और नाटक इतना भव्य था की कई दर्शकों में कहा कि यह नाटक देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो हम त्रेतायुग में पहुँच गये.

बता दें कि नाटक में रामायण का तीन घंटे के अंदर जिक्र किया गया. इसके अलावा पूरे नाटक में करीब 13 गाने, नृत्य, पद शैली में संवाद और कई विजुअल इफ़ेक्ट्स का अनोखा मिश्रण देखकर लोगों ने नाटक की खूब प्रशंसा की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

8 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

18 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

18 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

25 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

31 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

33 minutes ago