देश

Matua Dharma Maha Mela 2023: 19 मार्च से शुरू होगा मतुआ धर्म महा मेला, पीएम मोदी ने की लोगों से ये अपील

Matua Dharma Maha Mela 2023: मधु कृष्ण एकादशी के मौके पर पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर में आयोजित होने वाले मतुआ धर्म के संस्थापक हरिश्चंद्र ठाकुर की 212वीं जयंती के अवसर पर मतुआ धर्म महा मेला का आयोजन होने जा रहा है. ऑल इंडिया मतुआ महासंघ द्वारा आयोजित मेले का शुभांरभ 19 मार्च से होगा और इसका समापन 25 मार्च को होगा.

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर मतुआ महासंघ के संघादिपति हैं और वे लगातार इस भव्य मेले के आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इस मेले में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कई मंत्रियों को न्योता भेजा गया है.

एक वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने ट्वीट किया, “धार्मिक दिव्यता, विविधता और शांति में सद्भाव का अनुभव करने के लिए श्रीधाम ठाकुरनगर, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल पधारें.”

इस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. पीएम मोदी ने कहा,”मतुआ महा मेला 2023 एक बहुत ही खास आयोजन है जो मतुआ समुदाय की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करता है. यह मेरा निवेदन है कि इस मेले में अधिक से अधिक लोग आएं. दया और सेवा का मार्ग दिखाने के लिए मानव जाति हमेशा ठाकुर श्री श्री हरिचंद जी की ऋणी रहेगी.”

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2023: इस दिन है मार्च माह का अंतिम प्रदोष व्रत, भगवान शिव और सूर्य देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

2022 में पीएम मोदी ने वर्चुअली इस मेले की शोभा बढ़ाई थी और इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी के जीवन के बारे में बात की थी, जो अपने आप में एक ज्ञान के भंडार है. उन्होंने कहा था कि यह सभी का कर्तव्य बनता है कि समाज में किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करें और राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

34 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

44 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

51 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

59 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago