खेल

IND vs AUS: भारत के 27वें ODI कप्तान बने Hardik Pandya, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

IND vs AUS: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) वनडे अंतराष्ट्रीय मैचों में देश की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की शानदार सूची में शामिल हो गए. इसी के साथ हार्दिक पंड्या टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले 27वें क्रिकेटर बन गए. हार्दिक ने रोहित शर्मा का स्थान लिया, जो निजी कारणों से शुक्रवार 17 मार्च को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हैं.

हार्दिक ने कहा कि भारतयी टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है. इस मैच के साथ ही हार्दिक एक खास लिस्ट में शामिल हो गए जिसमें एमएस धोनी, कपिल देव, विराट कोहली, सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सुनील गावस्कर जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Team India: संजू सैमसन को वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था! इस दिग्गज ने उठाए टीम इंडिया पर सवाल

टीम इंडिया को मिल गया भविष्य का कप्तान

यह पहला मौका नहीं है जब हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. इस खिलाड़ी को फूय्चर व्हाइट बॉल कैप्टन के रूप में देखा जा रहा है. साल 2022 से लेकर अब तक हार्दिक पंड्या शानदार लय में है. न केवल ऑलराउंडर परफॉर्मेंस बल्कि अपनी कप्तानी से भी हार्दिक ने खूब सर्खियां बटोरी है और गुजरात को चैंपियन बनाया.

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम कुलदीप यादव के तौर पर एक प्रमुख स्पिनर के साथ खेल रही है. दूसरे स्पिनर रवींद्र जडेजा खेल रहे हैं. तेज गेंदबाजी का आक्रमण मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और खुद कप्तान हार्दिक संभालेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि ऐलेक्स केरी बीमार हैं और वह वापस टीम होटल लौट चुके हैं. इसलिए जॉश इंग्लिस को शामिल किया गया है. वहीं डेविड वॉर्नर पूरी तरह से फिट नहीं हैं इसलिए मिचेल मार्श ऑपनिंग करेंगे.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लिस , कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, शॉन ऐबट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा

भारत : शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राaहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

10 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

10 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

13 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

29 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

30 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

44 minutes ago