देश

… तो ऐसे जेल में पहुंचता है मोबाइल फोन! वायरल वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

देश की राजधानी दिल्ली का तिहाड़ जेल हो या किसी दूसरे राज्य का जिला कारागार…जेल में कैदियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना बड़ी बात नहीं रहा है. आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि जेल में छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन बरामद किया गया है. कई शातिर और खूंखार अपराधियों को लेकर तो ये खबरें आम रही हैं कि ये जेल से ही अपना गिरोह चलाते हैं और बाकायदा मोबाइल का इस्तेमाल कर अपने दुश्मनों को धमकाते भी रहते हैं. कई जगहों पर जेलकर्मियों की मिलीभगत के कारण उनके पास मोबाइल आसानी से पहुंच जाता है. वहीं कई अन्य तरीके भी हैं जिनके जरिए जेल में कैदियों तक मोबाइल पहुंच जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा.

वायरल हो रहा यह वीडियो

वायरल वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक की बोतल को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा. यह कोल्ड ड्रिंक की बोतल बीच से ही अलग हो जाती है, जिसके निचले हिस्से में मोबाइल फोन छिपाकर रखा गया है. बाहर से देखने पर यह कोल्ड ड्रिंक के बोतल की तरह ही लगता है लेकिन जैसे ही इसे खोला जाता है तो जेल के अधिकारी हैरान रह जाते हैं.

कई जेलों में कैदियों के पास मिल चुके हैं मोबाइल

बता दें कि कुछ दिनों पहले, हरियाणा के नारनौल जिला जेल में बंदियों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया, जिसमें नौ बंदी घायल हो गए. इसके बाद जेल में तलाशी के दौरान बंदियों के पास तीन मोबाइल बरामद हुए. हाल ही में तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी छापेमारी के दौरान मोबाइल, सिम और सेल्फमेड सुआ बरामद किया था. तिहाड़ में पहले भी छापेमारी के दौरान मोबाइल बरामद हो चुका है.

पिछले साल आजमगढ़ जिला कारागार में बंदियों का मोबाइल चलाने का वीडियो सामने आया था. जेल में हत्या के मामले में बंद कैदियों के गवाहों को धमकी देने का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने एक बंदी राजीव सिंह को मेरठ जेल ट्रांसफर किया था.

ये भी पढ़ें: Delhi: मंडावली में विरोध के बावजूद प्रशासन ने तोड़ा मंदिर की रेलिंग, एहतियातन पैरामिलिट्री तैनात, किसकी शिकायत पर हुई यह कार्रवाई?

चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की जांच के दौरान मारे गए माफिया अतीक अहमद से जुड़ी जानकारी सामने आई थी. अतीक पर आरोप लगा था कि वह जेल में बैठकर गवाहों को धमकाता था और रंगदारी वसूलता था. इसमें कहा गया था कि साबरमती जेल में अतीक का दरबार लगता था और जेल प्रशासन की तरफ से स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago