Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मऊ सदर कोतवाल शैलेश सिंह की दादागीरी, शादी में बज रहे डीजे को किया सीज, पीड़ित परिवार को कर रहे हैं प्रताड़ित

शहर के भुजौटी ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले अखंड प्रताप सिंह की आज शादी थी और बारात गाजीपुर जानी थी. लेकिन डीजे सीज होने कारण बारात अभी तक निकली नहीं है.

Edited by Nitish Pandey

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की पुलिस दादागीरी पर उतर आई है. सदर कोतवाली इलाके में एक शादी कार्यक्रम में डीजे बज रहा था. जिसे बेअंदाज कोतवाल शैलेश सिंह ने दो सिपाहियों को भेजकर जबरन डीजे को गाड़ी के साथ पहले थाने ले गए और फिर सीज कर दिया. जब परिजनों ने डीजे को छोड़ने की बात कही तो धौंस दिखाते हुए कहा कि पहले कोर्ट से ऑर्डर ले आओ. जिसके बाद डीजे न होने के चलते शादी का कार्यक्रम पिछले कई घंटों से रुका हुआ है.

मित्र पुलिस का दावा करने वाली मऊ पुलिस बिना वजह लोगों को परेशान कर रही है. शायद यही वजह है कि पिछले कई घंटों से एक शादी कार्यक्रम रुका हुआ है. परिजन थाने के बाहर इस आस में खड़े हैं कि डीजे को पुलिस छोड़ दे तो शादी का कार्यक्रम आगे बढ़े, लेकिन कोतवाल शैलेश सिंह के कानों पर जू तक नहीं रेंग रहा है.

यह भी पढ़ें- UP News: यूपी बोर्ड के 12वीं में मिले 369 से कम नम्बर तो नहीं बन पाएंगे इंजीनियर! OBC और SC-ST को भी लाने होंगे इतने अंक

दरअसल, शहर के भुजौटी ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले अखंड प्रताप सिंह की आज शादी थी और बारात गाजीपुर जानी थी. लेकिन डीजे सीज होने कारण बारात अभी तक निकली नहीं है. हालांकि, भारत एक्सप्रेस और लोगों के दबाव के चलते अब डीजे को छोड़ दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital