दुनिया

अमेरिका खरीदेगा Doomsday प्लेन, परमाणु हमले का नहीं होगा इस हवाई जहाज पर असर, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

Doomsday Plane: अमेरिकी वायुसेना ने विमान बनाने वाली कंपनी सिएरा नेवादा कॉरपोरेशन को E-4B प्लेन की जगह नए जहाज बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है. ये कॉन्ट्रैक्ट 13 बिलियन डॉलर का है. इस नए प्लेन को Doomsday प्लेन के नाम से जाना जाएगा. इस प्लेन में परमाणु युद्ध से बचने की क्षमता होती है. इसकी खासियत है कि यह जहाज किसी भी तरह के परमाणु अटैक की स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति को सुरक्षित रख सकेगा.

2036 तक मिलेंगे विमान

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी वायु सेना के एक प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि सर्वाइवबेल एयरबोर्न ऑपरेशन सेंटर (SAOC) प्रोजेक्ट का उद्देश्य 1970 के दशक के पुराने विमानों को हटाना है. जिनकी सर्विस लाइफ खत्म होने की कगार पर है. अमेरिका के पास अभी फिलहाल ऐसे 4 विमान हैं, जो रिटायर होने वाले हैं. SAOC पर काम कोलोराडो, ओहियो और नेवादा में किया जाएगा. जिसे 2036 तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है.

डूम्सडे की खासियत क्या है?

इन नए विमानों को हाईटेक हथियारों से लैस किया जाएगा. इसके साथ ही ये अत्याधुनिक प्लेन होंगे. E-4B को एक मोबाइल कमांड पोस्ट के रूप में डिजाइन किया गया है. ये विमान परमाणु हमले और इलेक्ट्रिक मैग्नेट के प्रभावों को झेलने में पूरी तरह से सक्षम होगा. किसी भी आपातकाल की स्थिति में सेना को हवा में ही कमांड दिए जा सकेंगे. ये विमान हवा में ही ईंधन को भर सकेंगे. इन विमानों का इस्तेमाल अमेरिका में राष्ट्रपति और रक्षा सचिव के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें- सीजफायर की चर्चा के बीच Israel की बड़ी Air Strike, रफाह में बमबारी से हाहाकार, हुई इतने लोगों की मौत

अगर इस विमान की अन्य खासियत के बारे में बात की जाए तो इसको ऐसे डिजाइन किया गया कि परमाणु हमले का बिल्कुल भी असर नहीं होगा. इसके साथ ही विमान के अंदर बैठे लोगों को रेडिएशन का भी खतरा नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

6 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

53 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago