देश

Bareilly Violence: “नौजवानों को कंट्रोल किया हुआ है…नहीं तो हुकूमत को दिक्कत आ जाएगी…” बरेली हिंसा के बाद भी नहीं थमे मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के बाद भी मौलाना तौकीर रजा खान (Maulana Tauqeer Raza) के भड़काऊ बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को बरेली में हिंसा होने के बाद उन्होंने योगी सरकार को धमकी देते हुए कहा कि, “आज आप लोगों ने ज्यादती होते हुए भी देख लिया. हमारे लोगों को जबरदस्ती रोका गया. मैं हुकूमत को सिर्फ यह दिखाना चाहता हूं कि जो मैंने बात कही थी कि हमने नौजवानों को कंट्रोल किया हुआ है और अगर वह कंट्रोल से बाहर हो गए तो हुकूमत के लिए बड़ी दिक्कत आ जाएगी.” तो दूसरी ओर उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया है लेकिन इसी के साथ केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, चुनाव से पहले रिश्वत के तौर पर जयंत को खरीदा जा रहा है.

मौलाना तौकीर रजा की धमकी

बता दें कि शुक्रवार भाजपा सरकार पर मुस्लिम विरोधी सरकार का आरोप लगाते हुए मौलाना तौकीर रजा ने जेल भरो की धमकी दी थी. इसके बाद सैकड़ों मुस्लिम सड़क पर उतर आए थे. इस दौरान बरेली के कुछ इलाकों में हिंसा की भी घटना देखने को मिली थी. कारोबारियों ने दुकाने बंद कर ली थी तो वहीं पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बाद हालात पर तुरंत की काबू पा लिया गया था. इसके बात प्रेस कांफ्रेंस करते हुए तौकीर रजा ने यूपी सरकार को चेतावनी दी थी और कहा कि, “आज आप लोगों ने ज्यादती होते हुए भी देख लिया. हमारे लोगों को जबरदस्ती रोका गया. मैं हुकूमत को सिर्फ यह दिखाना चाहता हूं कि जो मैंने बात कही थी कि हमने नौजवानों को कंट्रोल किया हुआ है और अगर वह कंट्रोल से बाहर हो गए तो हुकूमत के लिए बड़ी दिक्कत आ जाएगी.”

ये भी पढ़ें-मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ उतरे बरेली के व्यापारी, रासुका लगाने की मांग, बोले-मुआवजा भी वसूला जाए

तौकीर रजा ने ये भी कहा कि, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन हुकूमत की परस्ती में बेईमानी कर रहे हैं. मैं देख रहा हूं अदालत आज सरकार के मुताबिक काम कर रही हैं और जबरदस्ती अपनी आस्था मुसलमान पर थोपने का काम कर रही हैं. मीडिया से बात करते हुए रजा ने कहा कि, अगर हुकूमत दंगा और फसाद चाहती है तो हम भी तैयार हैं. ना पुलिस की लाठी से डरते हैं ना गोली से डरते हैं. हम देश को बनाए रखना चाहते हैं. इसलिए हमने जवाब नहीं दिया है. इसी के साथ ही रजा ने कहा कि, मेरी मांग ये है मुफ्ती सलमान को फौरन रिहा किया जाए और यह जो बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है. हुकूमत जो बुलडोजर चला रही है, सुप्रीम कोर्ट को इस पर एक्शन लेना चाहिए.

भाजपा ने इसलिए नहीं दिया भारत रत्न

इसी के साथ ही तौकीर रजा ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने को लेकर कहा कि, किसानों और देश के लिए जो काम उन्होंने किया है, वह एक मिसाल है. वह तो पहले से ही भारत रत्न हैं. चौधरी साहब को भारत रत्न भाजपा ने इसलिए नहीं दिया कि उनसे लगाव है, बल्कि आगामी चुनावों में फायदा उठाने के लिए ऐसा किया. इसी के साथ ही तौकीर रजा ने ये भी आरोप लगाया कि, लोकसभा चुनाव से पहले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के नाम पर जयंत चौधरी को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जयंत चौधरी से भाजपा के साथ न जाने की अपील भी की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

55 seconds ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

13 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

42 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

44 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

45 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

2 hours ago