देश

Bihar: मदरसे में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी

Bihar News: बिहार के नवादा (Nawada) जिले में एक मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्रा से छेड़खानी के आरोप में मदरसे के ही एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. मौलवी की पहचान शहादत हुसैन के तौर पर हुई है. मौलवी पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. मदरसे की ही एक नाबालिग छात्रा ने मौलवी पर आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मौलवी इस मदरसे में करीब तीन साल से पढ़ा रहा था.

मामला कौवाकोल थाना क्षेत्र के मदरसा नूरी मस्जिद का है. पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि मौलवी ने उसकी एक फोटो खींच ली थी और इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ छेड़खानी करता था. पीड़िता के आरोपों के मुताबिक मौलवी ने मदरसे में भी उसके साथ छेड़खानी की थी. इसके अलावा पीड़िता ने ये भी बताया की मौलवी ने कई और लड़कियों के साथ भी इस तरह की करतूत की है. वहीं, पीड़िता के भाई का कहना है कि मौलवी 6 अलग-अलग सिम कार्ड रखता था और उसके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: ‘योगी के प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के संकेत?’- चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ तो बोले जयराम रमेश

मौलवी पर पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज

वहीं इस मामले पर एसडीपीओ (SDPO) महेश चौधरी ने कहा, “कौवाकोल थाने में एक शिकायत मिली थी कि एक मदरसा शिक्षक नाबालिग छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था”. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही मौलवी पर पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

‘पुलिस को सूचना नहीं देना चहाते थे स्थानीय लोग’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोग पहले आरोपी मौलवी के खिलाफ पुलिस को सूचना नहीं देना चहाते थे. मामले को स्थानीय पंचायत में ही निपटा देना चाहते थे. यहां तक कि पंचायत में पीड़िता के परिवार से ही पैसा मांग लिया गया था. मौलवी का कहना है कि वह निर्दोष है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

53 seconds ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

5 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

7 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

33 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago