होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (फोटो)
Pathaan: शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म ‘पठान’ अभी से ही सबकी जुबान पर छाई हुई है. ‘पठान’ को लेकर हर तरफ खूब चर्चा हो रही है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) में कुछ चेंजेस करने के सुझाव दिए थे. वहीं इस मूवी का काफी कॉन्ट्रोवर्सियल सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ में भी बदलाव करने को कहा था है. डायलॉग चेंजेस से लेकर कई सीन को सेंसर किए जाने तक, सीबीएफसी ने ‘पठान’ में 10 से ज्यादा कट लगाने का आदेश दिया था.
अब इस मामले में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार , ‘रॉ’ शब्द को ‘हमारे’ से रिप्लेस कर दिया गया है जबकि ‘लंगड़े लुल्ले’ को ‘टूटे फूटे’, और ‘पीएम’ की जगह ‘राष्ट्रपति या मंत्री’ साथ ही 13 जगहों से ‘पीएमओ’ शब्द को भी हटा दिया गया है. ‘अशोक चक्र’ को ‘वीर पुरस्कार’, ‘पूर्व-केजीबी’ को ‘पूर्व-एसबीयू’ और ‘मिसेज भारतमाता’ को ‘हमारी भारतमाता’ से बदलने का फैसला लिया गया है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्कॉच शब्द को ‘ड्रिंक’ में बदल दिया गया है, वहीं फिल्म में दिखाई देने वाले टेक्स्ट ‘ब्लैक प्रिज़न, रूस’ को ‘ब्लैक प्रिज़न’ से चेंज किया गया है.
ये भी पढ़ें- Bhojpuri News: ‘पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा’- भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वहीं हम इस मूवी के कॉन्ट्रोवर्सियल सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ की बात करें तो, इसमें कई क्लोज अप शॉट्स, ‘साइड पोज़’ शॉट्स और ‘बहुत तंग किया’ लिरिक्स के दौरान सेंसुअस डांस मूवमेंट्स को चेंज कर दिया गया है और उन्हें ‘सुटेबल शॉट्स’ से बदलने का फैसला किया गया है. लेकिन यह अब तक कंफर्म नहीं हुआ है कि दीपिका पादुकोण के विवादित ऑरेंज स्विमसूट को बदला जाएगा या नहीं.
इस फिल्म के कट्स की बात करते हुए, सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा था, “मुझे यह दोहराना चाहिए कि हमारी संस्कृति और आस्था गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है. और हमें सावधान रहना होगा कि यह ट्रिविया द्वारा डिफाइन नहीं किया जाता है जो फोकस को रियल और सच से दूर ले जाता है. वहीं अब इन बदलाव के बाद ‘पठान’ को U/A सर्टिफिकेट दे दिया गया है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…