देश

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, चलाई जाएंगी 2800 बसें

Prayagraj: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 21 जनवरी से रोडवेज की ओर से 2800 बसें चलाई जाएंगी. इस दिन संभावित भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में सारी व्यवस्था को नए सिरे से बनाते हुए लागू किया गया है. वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 10 क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों की मौजूदगी में बनाई गई बसों के संचालन की योजना के तहत इस दौरान 2800 बसों के संचालन का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 200 बसें रिजर्व में भी रहेंगी.

प्रयागराज में यहां करें पार्किंग

माघ मेले में भीड़ को देखते हुए पार्किंग के लिए कुछ जगहों का निर्धारण किया गया है. माघ मेला क्षेत्र में बने हेलीपैड पार्किंग के अलावा काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के ठीक सामने बगल में बनी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकते हैं. वहीं पांटून पुल वर्कशाप और गल्ला मंडी दारागंज में गाड़ी पार्क करने की सुविधा है.

वैकल्पिक व्यवस्था में इन जगहों पर पार्किंग

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने पर मिर्जापुर और रीवा की ओर से आने वाले वाहनों को लेप्रोसी चौराहा के ठीक बगल में नव प्रयागम पार्किंग और एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के पास वाले पार्किंग पर वाहनों को पार्क कराया जाएगा.

इन जिलों से आने वाले यहां कर सकते हैं पार्किंग

कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को केपी कॉलेज, सीएमपी कॉलेज, जीआईसी मैदान पार्किंग पर अपना वाहन पार्क करना पड़ेगा. वहीं वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों को कटका तिराहा से डायवर्ट करते हुए मेला कछार और त्रिवेणीपुरम पार्किंग में रोक जाएगा. इसके अलावा लखनऊ और प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को कर्नलगंज इंटर कॉलेज, भारत स्काउट, मूकबधिर कॉलेज और एमएनएनआईटी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर की वादियों में राहुल गांधी को लगने लगी ठंड, भारत जोड़ो यात्रा में पहना टी-शर्ट के उपर जैकेट

प्रयागराज में 10 नो एंट्री प्वाइंट बने

प्रयागराज शहर के बाहर चारों तरफ कुल 10 नो एंट्री प्वाइंट बनाए गये हैं. बृहस्पतिवार के दिन से ही शहर के सभी नो एंट्री प्वाइंट से मर्शियल वाहनों और बड़े वाहनों का प्रवेश बंद है. नो इंट्री प्वाइंट में पुलिस चौकी बम्हरौली, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़ थाना सरांयइनायत, टीपी नगर तिराहा, थाना नवाबगंज,नो इन्ट्री प्वाइंट थाना फाफामऊ, सोरांव बाईपास थाना सोरांव, नवाबगंज बाईपास, 40 नंबर गोमती थाना थरवई,रामपुर चौराहा थाना औद्योगिक क्षेत्र और घूरपुर थाना गेट थाना घूरपुर नो एंट्री प्वाइंट में शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago