मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
Kamalnath On Scindia: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सिंधिया कोई तोप नहीं हैं. अगर वह इतने बड़े थे तो ग्वालियर और मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारे ?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दौरे पर थे. उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बाचतीच करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि कांग्रेस को किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है, अगर वह इतने बड़े थे तो ग्वालियर का महापौर चुनाव क्यों हारे, मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारे?
बता दें कि ज्योदिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी. उसके बाद के नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा के ग्वालियर और मुरैना के महापौर का चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसी हार को लेकर कमल नाथ ने सवाल उठाए हैं. साथ ही टीकमगढ़ में ही कमलनाथ की सरकार के दौरान सिंधिया ने सड़क पर उतरने का बयान दिया था.
राज्य में सड़कों पर घूमती गायों को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर गौशालाओं को ठीक ढंग से नहीं चला रही है, आज गायों को दो रुपये के हिसाब से ही चारा भूसा दिया जा रहा है.
इतना ही नहीं टीकमगढ़ जिले में कुछ मकानों को ढहाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार गरीबों का घर गिराने का काम कर रही है, जिस बेटी के मुख्यमंत्री ने पांव पूजे उसका घर गिराने से भाजपा का चेहरा उजागर हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…