लीगल

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की 75 लाख की संपत्ति ED ने की जब्त

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के प्रोपर्टी को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है. जिस फ्लैट को ईडी ने जब्त किया है, वह ठाणे स्थित नियोपोलिस टॉवर में मौजूद था. ईडी ने इस फ्लैट को 2022 में अस्थाई तौर पर कुर्क किया था. यह मामला ठाणे पुलिस ने एंटी एक्सॉर्शन सेल के जरिए 2017 में दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है.

ईडी की जांच में पता चला है कि कासकर और उसके साथियों, जिनमें मुमताज शेख और इसरार सईद ने जबरन उगाही के पैसे से इस फ्लैट को खरीदा है. कासकर और उसके साथियों ने दाऊद इब्राहिम से अपनी निकटता और रसूख का फायदा उठाते हुए एक रियल एस्टेट से जबरन संपत्ति और नकदी की उगाही की थी. कथित तौर पर आरोपियों ने 10 लाख रुपये के फर्जी चेक के जरिए फ्लैट लिए थे और बाद में पैसे वापस ले लिए थे. फिलहाल इस फ्लैट की कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रही है जो शेख के नाम पर रजिस्टर्ड है. आरोप है कि कासकर, मुमताज शेख और इसरार सईद ने कथित तौर पर बिल्डर सुरेश मेहता और उनकी फर्म दर्शन इंटरप्राइजेज से वसूला था.

इकबाल कासकर भारतीय गैंगस्टर और अपराधी दाऊद इब्राहिम का छोटा भाई है. इकबाल कासकर का नाम आमतौर पर मनी लांड्रिंग, जबरन वसूली और रियल एस्टेट से जुड़े अपराधों में आता है. भारतीय एजेंसियों द्वारा उसको कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है. साल 2022 में ईडी ने पीएमएलए के तहत चार्जशीट दायर की थी, जो ठाणे पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित थी. चार्जशीट में जबरन उगाही सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. 2003 में यूएई से निर्वासित किए गए कासकर पर भारत में दाऊद इब्राहिम के गैंग का संचालन और प्रबंधन करने का संदेह है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago