Delhi MCD By-Election Results: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) के नतीजे सामने आ गए है. 12 वार्डों में हुए उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि MCD उपचुनाव के बाद जनता का भरोसा AAP की ओर बढ़ा है. केजरीवाल ने जनता का जनसमर्थन मिलने का भी दावा किया है.
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. आम आदमी पार्टी ने 12 वार्डों में से 3 वार्डों पर अपनी जीत दर्ज की है. जिसके बाद पार्टी के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का भरोसा आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ा है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार आप की तरफ मजबूत हो रहा है. सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है. दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है.”
इन 12 वार्डों पर पहले बीजेपी का कब्जा था. लेकिन उपचुनाव के बाद बीजेपी को सिर्फ 7 सीटें मिलीं. वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने 3 वार्डों पर जीत दर्ज की, कांग्रेस को एक सीट और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने एक सीट जीती. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के माने तो 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव को बीजेपी की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पहली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.
2022 में बीजेपी ने MCD चुनाव में 115 सीटें जीती थीं और इस बार पार्टी चाहती थी कि उसका स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहे लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया कि दिल्ली की राजनीति में कोई भी मुकाबला आसान नहीं होने वाला है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के चलते यह सारे मुकाबले त्रिकोणीय नजर आते हैं.
30 नवंबर को हुए मतदान में वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा लेकिन चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. कहीं से भी हंगामे या झड़प की कोई खबरे नहीं आई. वोटों की गिनती 3 दिसंबर की सुबह शुरू हुई और नतीजे आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली MCD उपचुनाव नतीजे: बीजेपी को 2 सीटों का नुकसान, AAP और कांग्रेस का कैसा है हाल?
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…