Kohli Century In Raipur: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी शानदार शतक लगाया. रायपुर में खेले जा रहे इस वनडे मुकाबले में उन्होंने 109.68 के एवरेज से 93 गेंदों पर 102 रन बनाये. अपनी पारी में विराट कोहली ने 7 चौकों और 2 छक्के लगाये.
इससे पहले रांची में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे मुकाबले में भी विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. कोहली ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था. विराट कोहली ने किसी एक फॉर्मेट में 51 से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे.
रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां भारत की तरफ से पहला शतक ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा. उन्होंने 77 गेंदों पर अपना पहला वनडे शतक पूरा किया. जिसके बाद विराट कोहली ने 38वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. कोहली और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों पर 195 रन जोड़े.
विराट कोहली ने 40वें ओवर में लुंगी एनगिडी के ओवर में बड़ा शॉट मारने के चक्कर में 102 रन पर कैच आउट हो गए.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में कुछ तो गड़बड़ है! आसिम मुनीर की नियुक्ति पर पेच, करीबी बिलाल ने PMO से दिया इस्तीफा
बता दें कि, विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए पिछले तीन पारियों में 3 शतक लगाए हैं. उन्होंने अंतिम बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 के वर्ल्ड कप में खेला था. जहां उन्होंने शतक लगाया था.
रायपुर में जड़े गए शतक के साथ अब वनडे प्रारूप में विराट कोहली के 53 शतक हो गए हैं. रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत दर्ज की थी.
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 42 ओवर में 5 विकेट पर 295 रन बना लिये हैं. अंतिम विकेट वाशिंगटन सुंदर का गिरा है. उन्होंने 8 गेंदों पर 1 रन बनाकर रन आउट हो गए.
-भारत एक्सप्रेस
AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…