Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली MCD उपचुनाव नतीजे: बीजेपी को 2 सीटों का नुकसान, AAP और कांग्रेस का कैसा है हाल?

Delhi MCD By-election Results: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव में बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 3, कांग्रेस ने 1 और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की.

Delhi MCD By-election Results: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इस बार बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. जिन 12 वार्डों में चुनाव हुए थे उनमें से 9 पर पहले बीजेपी का कब्जा था लेकिन अब पार्टी सिर्फ 7 सीटों तक सिमट गई है. AAP ने 3 वार्डों पर जीत दर्ज की है, कांग्रेस को एक सीट मिली है और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी बाजी मारी है.

कब हुआ था चुनाव?

30 नवंबर को हुए मतदान में वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा लेकिन चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. कहीं से भी हंगामे या झड़प की कोई खबरे नहीं आई. वोटों की गिनती 3 दिसंबर की सुबह शुरू हुई और नतीजे आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई.

कहां से कौन जीता?

वार्डवार नतीजों पर नजर डालें तो विनोद नगर से बीजेपी की सरला चौधरी, द्वारका बी से मनीषा देवी और अशोक विहार से वीना असीजा विजयी रहीं. ग्रेटर कैलाश से अंजुम मॉडल, दिंचाऊं कला से रेखा रानी और शालीमार बाग बी से अनीता जैन ने जीत दर्ज की. चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता भी बीजेपी के खाते में आए. वहीं चांदनी महल से निर्दलिय मोहम्मद इमरान ने जीत हासिल की.

आम आदमी पार्टी की बात करे तो मुंडका से अनिल पुरी से राम स्वरूप कनौजिया और नारायणा से राजन अरोड़ा को विजयी हुए. कांग्रेस ने संगम विहार ए से सुरेश चौधरी को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें-टेंशन में आई कांग्रेस! बीजेपी ने ‘सोनिया गांधी’ को दे दिया टिकट

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के माने तो 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव को बीजेपी की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहली परीक्षा माना जा रहा था. 2022 में बीजेपी ने 115 सीटें जीती थीं और इस बार पार्टी चाहती थी कि उसका स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहे लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया कि दिल्ली की राजनीति में मुकाबला अब और ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital