आस्था

Shani Shingnapur Temple: इस गांव के घरों में नहीं लगता ताला, शनि महाराज करते हैं रखवाली

Shani Shingnapur Temple: वैसे तो देश में आपकों हर जगह न्याय के देवता शनि महाराज के मंदिर मिल जाएंगे, लेकिन शनिदेव का एक मंदिर ऐसा भी है, जहां खुले आकाश के नीचे शनि महाराज विराजमान हैं. मान्यता है कि यहां एक बार जो दर्शन करने आ जाता है, उसके सारे दुख-तकलीफ दूर होते हैं. हम बात कर रहे हैं भारत में शनिदेव के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक शनि शिंगणापुर मंदिर की.

शनि शिंगणापुर मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शिरडी से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर है. माना जाता है कि जिस गांव में यह मंदिर है, वहां के लोग कभी भी अपने घरों में ताला नहीं लगाते. शनिदेव के नाम पर गांव का नाम भी शनि शिंगणापुर रखा गया है. गांव के कुछ घरों में ताले तो दूर कुंडे भी देखने को नहीं मिलते.

साक्षात विराजमान हैं शनिदेव

माना जाता है कि इस मंदिर में शनिदेव आज भी सजीव रूप में विराजमान हैं. यहां विराजमान शनिदेव एक बड़े से काले पत्थर के रूप में हैं. इस मंदिर की ख्याति इतनी है कि यहां शनिवार के दिन भक्तों की भीड़ देखने लायक रहती है.

यह भी पढ़ें: Mata Tripura Sundari Temple: 52 शक्तिपीठों में से एक है मां का यह स्वरूप, किसी ने चढ़ाया शीश तो किसी ने माना इष्ट देवी

मूर्ति के बारे में कुछ प्रचलित मान्यताएं

माना जाता है कि शनि महाराज यहां खुद से अवतरित हुए हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती की यह मूर्ति कबसे अस्तित्व में है, लेकिन माना जाता है कि बहुत समय पहले एक चरवाहे को स्वप्न में शनि देव ने अपने अवतरण की सूचना दी थी. इसके अलावा उन्होंने अपने पूजा-पाठ के बारे में भी बताया था. शनिदेव ने अपनी मूर्ति के उपर छत लगाने से मना किया था. क्योंकि उनका मानना था कि संपूर्ण आकाश ही उनका छत है.

गांव के लोग नहीं लगाते ताला

इस गांव के लोग कभी अपने घरों में ताला नहीं लगाते. उनका मानना है कि शनिदेव तीनों पहर पूरे गांव की रखवाली करते हैं. यहां तक की गांव में चल रहे एक बैंक में भी ताला नहीं लगाया जाता. मान्यता है कि चोरी करने वाले को शनिदेव के प्रकोप का शिकार होना पड़ता है. गांव के बिना ताले वाले घरों को देखने भी लोग दूर-दूर से आते हैं.

यह भी पढ़ें: Maa Baglamukhi Temple: मां बगलामुखी दिलाती हैं शत्रुओं पर विजय, इन जगहों पर हैं माता के मंदिर 

Rohit Rai

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

20 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

37 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

54 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago