Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MCD Elections: जब तक आपका भाई जिंदा है, योग क्लास बंद नहीं होंगी- एलजी पर निशाना साध बोले सीएम केजरीवाल

Yoga Classes: सीएम केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब LG साहब ने दिल्ली की योगा क्लासेज पर रोक लगाई तो बहुत दुख हुआ था.

Arvind-Kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फोटो- @Arvindkejriwal)

Delhi MCD Elections: दिल्ली एमसीडी चुनावों के लिए शुक्रवार शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा. ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे थे जहां उन्होंने और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने योग टीचर्स को सैलरी चेक सौंपे. योग टीचर्स को सैलरी चेक बांटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है. इन्होंने (LG) जब योग क्लास बंद की तब ही हमने ठान लिया था कि क्लास बंद नहीं होने देंगे.

दिल्ली के एलजी पर निशाना साधते हुए सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि उपराज्यपाल ने योगा सिखाने वाले शिक्षकों की सैलरी रोकी थी. उन्होंने कहा, ” इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने कसम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी.”

एलजी पर बरसे अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा, “जब LG साहब ने दिल्ली की योगा क्लासेज पर रोक लगाई तो बहुत दुख हुआ. लेकिन हमने ठान लिया था कि योगा तो बंद नहीं होने देंगे. सभी योगा ट्रेनर्स को आज दिल्ली के लोगों ने ही सम्मान राशि दी. दिल्ली के किसी काम को मैं रूकने नहीं दूंगा.”

ये भी पढ़ें: Rampur Bypolls: रामपुर में फिर आजम और जया प्रदा की जुबानी अदावत, बीजेपी नेता ने कहा- अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं Azam Khan

योगशाला के नाम से जानी जाती है दिल्ली सरकार की योजना

बता दें कि मुफ्त योग क्लासेज योजना को दिल्ली सरकार की योगशाला के नाम से जाना जाता है. इसमें करीब 30,000 लोग मुफ्त योग करते हैं. एलजी की ओर से इस योजना को बंद करने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लोगों से चंदा मांगा था. सीएम ने योग शिक्षकों के वेतन में लोगों के योगदान के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital