देश

Meerut News: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रेप पीड़िता ने अधिकारियों के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियो ने बचाया

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर रेप पीड़िता के साथ ही उसका परिवार उस वक्त पूरी तरह से टूट गया और आत्महत्या का रास्ता चुना, जब आरोपी गिरफ्तार होने के बजाए खुलेआम घूमता रहा और पीड़िता की तमाम शिकायतों पर पानी फिर गया. इस पर न केवल पीड़िता बल्कि पूरा परिवार सरधना में शनिवार (4 नवंबर) को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा और आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास करने लगा, लेकिन इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने फुर्ती दिखाई और केरोसिन की बोतल और माचिस छीनकर एक बड़ी घटना होने से रोक दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पंकज प्रकाश राठौर ने पीड़ित पक्ष को हर संभव कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया.

समाधान दिवस में आत्मदाह की कोशिश

इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम ने मीडिया को जानकारी दी कि संपूर्ण समाधान दिवस में रेप पीड़िता युवती अपने परिवार के साथ आई थी और अपने साथ में केरोसिन की बोतल और माचिस भी लिए थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने किसी भी तरह की घटना होने से बचा लिया है. इसी के साथ एसडीएम ने बताया कि यह मामला थाना सरुरपुर का है और इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तहसील दिवस (संपूर्ण समाधान दिवस) सरधना में एक परिवार अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर उपस्थित हुआ और उसने अपने दुष्कर्म के मुकदमे में प्रतिवादी को गिरफ्तार करवाने की मांग की. फिलहाल पीड़ित पक्ष से वार्ता कर मुकदमें में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने इस मामले में आगे बताया कि वादी पक्ष की युवती द्वारा अपने एक पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म किये जाने की एक तहरीर थाने में दी गई थी. एसएसपी ने बताया कि उनके अनुसार पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना की गई और समस्त साक्ष्यों का संकलन करके मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की गई है.

ये भी पढ़ें- Varanasi News: BHU में दीवार बनाने के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोमवार को बंद का आह्वान, प्रशासन के फैसले पर खड़े किए ये सवाल

छह महीने पहले का है मामला

इस मामले को लेकर सरूरपुर पुलिस ने बताया है कि घटना करीब छह महीने पहले की है, जब क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने अपने ही गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. तो वहीं एसएसपी ने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिलाया है कि प्रमुख साक्ष्यों में घटना के समय अभियुक्तों का घटनास्थल पर मौजूद न होकर पंजाब में होना पाया गया. इसी के साथ एसएसपी ने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिलाया है कि जो भी नये तथ्य वादी पक्ष द्वारा दिए जाएंगे उनकी भी उचित जांच कर तर्कसंगत कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago