Meerut News: मेरठ में घेवर का सेवन करने से करीब 40 लोगो की तबियत बिगड़ गई.इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है .घेवर खाते ही उन्हें पेट दर्द और उल्टी ( वॉमिटिंग ) की शिकायत हुई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है .कइयों को हालात गम्भीर बनी हुई है .
ये मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना इलाके का है. यहां शालीमार गार्डन कॉलोनी के रहने वाले नईम ने हापुड़ से करीब 31 किलो घेवर मँगाया था और इस घेवर नईम ने अपने समधियाने में शाहिद, हनीफ के साथ -साथ तमाम रिश्तेदारों में कई परिवारों में बांटा. इस घेवर को खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबियत बिगडने लगी. पेटदर्द और उल्टियां होने लगी. इस तरह एक के बाद एक बच्चे ,महिलाएं औऱ नौजवान बीमार पड़ने लगे.
हालत बिगड़ने पर आननफानन में सभी को अस्पताल भेजा गया।जहां उनका इलाज चल रहा है. आधा दर्जन से ज़्यादा बच्चो को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा है. ये सभी लोग एक दूसरे के रिश्तदार हैं और अलग अलग इलाके में रहते हैं. बताया जा रहा है कि किसी फंक्शन को लेकर घेवर बांटा गया था.
ये दूषित घेवर हापुड़ जिले के पुराना बाजार स्थित हापुड़ स्वीट्स के नाम की शॉप से खरीदा गया था. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई करते हुए हापुड़ स्वीट्स शॉप में छापेमारी की और जांच के लिए घेवर की सैंपलिंग की और कई तरह के नमूने जांच के लिए भेज दिए.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…