Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

घेवर के स्वाद ने पहुंचा दिया ICU, तीन दर्जन से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है पूरा मामला

Meerut News: मेरठ में दूषित घेवर खाने से बच्चों और महिलाओं समेत करीब 40 लोग बीमार हो गए. सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ghevar food poisoning

Meerut News: मेरठ में घेवर का सेवन करने से करीब 40 लोगो की तबियत बिगड़ गई.इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है .घेवर खाते ही उन्हें पेट दर्द और उल्टी ( वॉमिटिंग ) की शिकायत हुई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है .कइयों को हालात गम्भीर बनी हुई है .

ये मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना इलाके का है. यहां शालीमार गार्डन कॉलोनी के रहने वाले नईम ने हापुड़ से करीब 31 किलो घेवर मँगाया था और इस घेवर नईम ने अपने समधियाने में शाहिद, हनीफ के साथ -साथ तमाम रिश्तेदारों में कई परिवारों में बांटा. इस घेवर को खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबियत बिगडने लगी. पेटदर्द और उल्टियां होने लगी. इस तरह एक के बाद एक बच्चे ,महिलाएं औऱ नौजवान बीमार पड़ने लगे.

हालत बिगड़ने पर आननफानन में सभी को अस्पताल भेजा गया।जहां उनका इलाज चल रहा है. आधा दर्जन से ज़्यादा बच्चो को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा है. ये सभी लोग एक दूसरे के रिश्तदार हैं और अलग अलग इलाके में रहते हैं. बताया जा रहा है कि किसी फंक्शन को लेकर घेवर बांटा गया था.

ये दूषित घेवर हापुड़ जिले के पुराना बाजार स्थित हापुड़ स्वीट्स के नाम की शॉप से खरीदा गया था. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई करते हुए हापुड़ स्वीट्स शॉप में छापेमारी की और जांच के लिए घेवर की सैंपलिंग की और कई तरह के नमूने जांच के लिए भेज दिए.

ये भी पढ़ें: “अखिलेश के राज में आजम खां के चाबुक से चलती थी सत्ता की लगाम”, केशव प्रसाद मौर्य बोले- मुस्लिम को वोट का बाजार समझते हैं अखिलेश

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital