(फाइल फोटो) मौके पर तैनात भारी पुलिस बल
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. ईद के मौके पर मना करने के बावजूद सड़क पर नमाज अदा करने वालों के खिलाफ मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बता दें कि ईद पर पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से मना किया था. इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस का विरोध कर दिया था और धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए थे. फिलहाल सभी पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है.
इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को ईदगाह में नमाजियों की संख्या पूरी होने पर लोगों ने सड़क पर बैठ कर नमाज अदा की थी. जबकि इसके बारे में पहले से ही जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया था और सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर मना किया गया था.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शाही ईदगाह में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने पर नमाजियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई थी. इसके बाद नमाजियों ने धार्मिक नारे भी लगाने शुरू कर दिए थे जिससे माहौल गरम हो गया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि तहरीर में कहा गया है कि पुलिस द्वारा मना किए जाने के उपरान्त भी अज्ञात नमाजियों ने सड़क पर नमाज अदा की जिससे सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया. तहरीर घटना के अगले दिन यानी 12 अप्रैल को रेलवे रोड थाने के पुलिस उपनिरीक्षक रामऔतार सिंह की तहरीर पर 100 – 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
गौरतलब है कि इस मामले को लेकर ईद के ही दिन मेरठ में शाही ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे कारी शफीकुर्रहमान ने कहा था कि हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदारी है. उन्होंने कहा था कि हमारे देश में पिछले 10 वर्ष से ऐसा माहौल बना हुआ है, जिसे आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था. वह बोले कि जो मुल्क में चल रहा है वह ठीक नहीं है. तो वहीं पुलिस द्वारा सड़क से हटाए जाने के बाद नमाजियों ने मौके पर ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे भी लगाए थे. इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.
-भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…