देश

Dhruv rathee के पीएम मोदी पर बनाए गए वीडियो का लोग कर रहे सोशल मीडिया पर विरोध, पीएम को बताया था तानाशाह

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. अपने एक वीडियो पर लाखों करोड़ो व्यूज लाने वाले राठी अपने यूट्यूब पर डाले एक वीडियो को लेकर ट्रोलर के निशाने पर हैं. हाल ही में आए उनके इस वीडियो में पीएम मोदी को तानाशाह बताया गया है. वहीं होने वाले लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी को हटाने की बात राठी के वीडियो में की गई है. वीडियो के आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में शीर्षक ‘द डिक्टेटर’ नाम से एक वीडियो अपलोड किया है. वीडियो में वे यह सवाल पूछते हुए दिख रहे हैं कि क्या भारत में डेमोक्रेसी खत्म हो चुकी है? वीडियो में वे, AAP पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से जुड़े शराब घोटाले, किसान आंदोलन और चंडीगढ़ मेयर चुनाव की बात करते हुए कहते हैं कि भारत तानाशाही की डगर पर चल पड़ा है. उनके इस वीडियो को अब तक करीब 2 करोड़ 72 लाख लोग देख चुके हैं.

वहीं अन्य चीजों को आधार बनाते हुए वीडियो में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी के शासन में भारत तानाशाही की ओर बढ़ रहा है. वीडियो के आने के बाद से ही राठी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. अब तक तमाम यूजर्स इस वीडियो का विरोध करते हुए कमेंट कर चुके हैं. अपने कमेंट में कई यूजर तो खुद राठी के डाले पुराने वीडियो में उनकी कही दोतरफा बातों को लेकर उनसे सवाल पुछते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ में पत्नी सुनीता से फेस-टू-फेस नहीं मिल पा रहे अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह ने किया दावा

राठी के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश

एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ध्रुव राठी के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश कर रही हैं.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “ध्रुव राठी नाम का नया सुकरात पैदा हुआ है. हर बात पे इसको बोलना है.” चाहे पता हो या न हो.

Rohit Rai

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago