खेल

IPL 2024, PBKS vs RR: घरेलू मैदान पर राजस्थान से भिड़ेगी शिखर की सेना, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज (13 अप्रैल) का मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. पंजाब के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीजन का 27वां मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे टॉस होगा. राजस्थान और पंजाब दोनों टीम आज अपना छठा मैच खेलने के लिए उतरेगी. पॉइंट्स टेबल में राजस्थान इस समय पहले नंबर पर है. जबकि, पंजाब किंग्स 8वें नंबर पर है.

पंजाब और राजस्थान के बीच हेड टु हेड आंकड़े की बात करें तो इसमें राजस्थान का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 26 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 15 मैच में राजस्थान और 11 मैच में पंजाब को जीत मिली है. इस मैदान पर दोनों टीमों की पहली बार भिड़ंत होगी. शिखर धवन टीम के टॉप बल्लेबाज हैं, उन्होंने 5 मैच में 152 रन बनाए हैं. जबकि, अर्शदिप सिंह टीम के टॉप विकेटटेकर गेंदबाज हैं. अर्शदीप सिंह ने 5 मैच में 8 विकेट झटके हैं.

मोहाली के नए मैदान पर आईपीएल में अब तक 2 मैच खेले गए हैं. जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को एक बार और टारगेट का पीछा करने वाली टीम को भी एक बार जीत मिली है. पंजाब किंग्स का ये घरेलू मैदान है. इस मैदान पर पिछले मुकाबले में रोमांचक मैच में हैदराबाद ने दो रन से जीत दर्ज की थी. मैच के दिन यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, आवेश खान.
इम्पैक्ट प्लेयर- रोवमन पॉवेल, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज.

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स को हराया, डेब्यू मैच में छाए जेक फ्रेजर मैकगर्क

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

13 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

46 minutes ago