देश

मेरठ की कमिश्नर के लापता कुत्ते को युवक ने ढूंढ निकाला, 20 घंटे से तलाश कर रही थी पुलिस, सेल्वा कुमारी जे. ने कही ये बात…

मेरठ की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का लापता हुआ कुत्ता आखिरकार मिल गया. सोशल मीडिया पर तैर रही कुत्ते की फोटो देखकर एक युवक कुत्ते को पहचान गया और लेकर उसे कमिश्नर के पास पहुंच गया. जिसे पाकर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. और उनके सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली. कुत्ते के घर से लापता होने के बाद से पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने खोजबीन शुरू कर दी थी. लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी कुत्ते का कहीं पता नहीं चल रहा था. कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर भी तैर रही थी.


दरअसल, मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का साइबेरियन हस्की ब्रीड का पालतू कुत्ता घर से कहीं लापता हो गया था. कुत्ता बीते रविवार की शाम को अचानक घर से निकलकर कहीं चला गया था. जिसकी तलाश के लिए कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली और आसपास के इलाकों में भी ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था. सोमवार को भी पुलिस पूरे दिन कुत्ते की तलाश करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था. तभी कुत्ता एक युवक को सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया. युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें के जरिए कुत्ते की शिनाख्त की. बाद में कुत्ते को कमिश्नर के सुपुर्द कर दिया.

यह भी पढ़ें- UP News: कौशांबी में सवा लाख का इनामी बदमाश गुफरान एनकाउंटर में ढेर, प्रदेश के कई जिलों में दर्ज थे हत्या और लूट के मुकदमे

अब कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वायरल हो रहे मैसेज और ट्ववीट को लेकर लिखा है कि कुत्ता गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें चलाई जा रही है, लेकिन कुत्ते को मेरठ की जनता ने ढूंढा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago