Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मेरठ की कमिश्नर के लापता कुत्ते को युवक ने ढूंढ निकाला, 20 घंटे से तलाश कर रही थी पुलिस, सेल्वा कुमारी जे. ने कही ये बात…

मेरठ की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का लापता हुआ कुत्ता आखिरकार मिल गया. सोशल मीडिया पर तैर रही कुत्ते की फोटो देखकर एक युवक कुत्ते को पहचान गया और लेकर उसे कमिश्नर के पास पहुंच गया.

मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे.

मेरठ की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का लापता हुआ कुत्ता आखिरकार मिल गया. सोशल मीडिया पर तैर रही कुत्ते की फोटो देखकर एक युवक कुत्ते को पहचान गया और लेकर उसे कमिश्नर के पास पहुंच गया. जिसे पाकर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. और उनके सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली. कुत्ते के घर से लापता होने के बाद से पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने खोजबीन शुरू कर दी थी. लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी कुत्ते का कहीं पता नहीं चल रहा था. कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर भी तैर रही थी.

दरअसल, मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का साइबेरियन हस्की ब्रीड का पालतू कुत्ता घर से कहीं लापता हो गया था. कुत्ता बीते रविवार की शाम को अचानक घर से निकलकर कहीं चला गया था. जिसकी तलाश के लिए कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली और आसपास के इलाकों में भी ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था. सोमवार को भी पुलिस पूरे दिन कुत्ते की तलाश करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था. तभी कुत्ता एक युवक को सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया. युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें के जरिए कुत्ते की शिनाख्त की. बाद में कुत्ते को कमिश्नर के सुपुर्द कर दिया.

यह भी पढ़ें- UP News: कौशांबी में सवा लाख का इनामी बदमाश गुफरान एनकाउंटर में ढेर, प्रदेश के कई जिलों में दर्ज थे हत्या और लूट के मुकदमे

अब कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वायरल हो रहे मैसेज और ट्ववीट को लेकर लिखा है कि कुत्ता गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें चलाई जा रही है, लेकिन कुत्ते को मेरठ की जनता ने ढूंढा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital