वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
Meerut Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि टोल बूथ पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी कार के आगे खड़ी होकर टोल देने की बात कह रही है. इतने में ड्राइवर कार आगे बढ़ा देता है, जिससे महिला कार के बोनट पर टंग जाती है.
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ के टोल प्लाजा से सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.
इस घटना में महिला कर्मचारी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी. मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर कार रुकी तो बैरियर के सामने महिला कर्मचारी आई और ड्राइवर से टोल देने के लिए कहा.
बताया जा रहा है कि पहले ड्राइवर ने टोल देने से मना कर दिया तो उसकी आसपास खड़े कर्मचारियों के बीच बहस होने लगी. इसी बीच ड्राइवर ने अचानक कार तेजी से आगे बढ़ा दी, जिससे कार के आगे खड़ी महिला कर्मचारी बोनट पर टंगकर काफी दूर तक घिसटती चली गई और आगे जाकर सड़क पर गिर गई. महिला को चोटें आई हैं. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है.
टोल बूथ पर काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. कर्मचारियों ने बताया कि जब कार ड्राइवर ने कार आगे बढ़ा दी तो वो कार के पीछे भागे लेकिन उसे पकड़ नहीं सके. फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. इसी के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस हर चौराहे का सीसीटीवी चेक करा रही है और लोगों से पूछताछ करने में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…