देश

Meghalaya Elections Results 2023: मेघालय में फंसा पेंच, NPP को सबसे ज्यादा सीटें लेकिन सरकार बनाने से दूर

Meghalaya Assembly Elections Results 2023: मेघालय विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. शुरूआती रुझानों में किसी एक दल को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है. मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है और अब तक 17 सीटों पर आगे चल रही है. पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद समर्थकों ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का स्वागत किया और जश्न मनाया.

मेघालय विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल्स में अनुमान जताया गया था कि कोई भी दल बहुमत के करीब नहीं पहुंच सकता है. कमोवेश यही स्थिति मेघालय में है जहां 60 विधानसभा सीटों में से एनपीपी ने 25 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि बीजेपी 4 सीटो पर आगे है. टीएमसी 5 पर आगे है जबकि अन्य 20 सीटों पर आगे है.

एनपीपी को वोट देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि पार्टी अब भी बहुमत से कुछ सीट दूर है और वह आगे का रास्ता तय करने से पहले अंतिम नतीजों का इंतजार करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं हमारी पार्टी को वोट देने के लिए अपने राज्य के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, हमारे पास अब भी बहुमत से कुछ सीटें कम हैं, अंतिम नतीजे आने के बाद ही हम कोई फैसला करेंगे.’’ सीएम कोनराड संगमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बर्नार्ड मारक को हराकर दक्षिण तुरा सीट पर 10,090 मतों से जीत दर्ज की है.

मुख्यमंत्री के बड़े भाई और तीन बार के एनपीपी विधायक जेम्स पांगसांग के संगमा को दादेंगरे निर्वाचन क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की रूपा एम मारक ने महज 18 वोटों के मामूली अंतर से हराया.

27 फरवरी को हुए थे चुनाव

मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे और पूर्वोत्तर के राज्य में 13 मतदान केंद्रों पर मतगणना जारी है. बता दें कि मेघालय में 12 जिले में मतदान के लिए 3419 बूथ बनाए गए थे, जिनमें 640 असुरक्षित और 323 संवेदनशील की श्रेणी में थे. यहां पर 21.6 लाख वोटर हैं. इस बार के मेघालय विधानसभा चुनाव में कुल 375 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें 36 महिलाएं और 339 पुरुष हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago