देश

Madhya Pradesh: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई को कोर्ट से राहत, 25 हजार रुपये के मुचलके पर मिली बेल

Dhirendra Krishna Shastri’s Brother Arrest: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को कोर्ट से जमानत मिल गई है. न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह (विशेष न्यायाधीश, SC,ST एक्ट) ने शालिग्राम को जमानत दी है. धीरेंद्र शास्त्री के भाई और उसके साथी राजाराम तिवारी को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर बेल दी गई है. इससे पहले कोर्ट के बाहर तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का सोशल मीडिया पर एक तेजी से वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह एक दलित लड़की की शादी में उत्पात मचाया हुआ नजर आया था. जिसके बाद उसके खिलाफ छतरपुर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया था.

क्या था पूरा मामला ?

शादी में बागेश्वर बाबा का छोटा भाई सिगरेट पीता हुआ देखा गया. इस दौरान उसके हाथ में तमंचा भी देखा गया, जिसके दम पर उसने दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दलित लड़की के पिता के साथ मारपीट की थी. खबरों के मुताबिक, बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के दिन 121 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाना था. लेकिन एक गरीब दलित परिवान ने अपनी बेटी का सामुहिक विवाह करने से इंकार कर दिया, बस इसी बात पर शालिग्राम हाथ में कट्टा लेकर मारपीट करने पहुंच गया.

बागेश्वर धाम का गाना बजाने के लिए भी कहा था

शालिग्राम के उत्पात वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि कि वह अपने मुंह में सिगरेट लगाए और हाथ में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा है तथा गंदी-गंदी गालियां दे रहा है. इसके साथ ही युवक को पकड़कर कर मारपीट करने की कोशिश कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, उसने कहा था कि यहां बुदेलखंड का गाना नहीं बजेगा. इस गढ़ा गांव में बजेगा तो केवल बागेश्वर धाम का गाना.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

4 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

14 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

16 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

34 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

42 minutes ago