देश

Iltija Mufti: महबूबा मुफ्ती की बेटी को इन शर्तों के साथ जारी हुआ पासपोर्ट, इल्तिजा ने उठाए सवाल

Iltija Mufti: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को यूएई में स्टडी करने के लिए दो साल का ‘देश विशिष्ट पासपोर्ट’ जारी किया गया है. जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध जांच विभाग ने पासपोर्ट जारी करने के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट दी थी. इल्तिजा ने पासपोर्ट के लिए अपने आवेदन को मंजूरी नहीं मिलने के बाद जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इल्तिजा ने पिछले साल आठ जून को नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था. उनके पासपोर्ट की अवधि इस साल दो जनवरी को खत्म हो गई थी.

दो शर्तों के साथ जारी हुआ पासपोर्ट

अदालत ने आरपीओ को मामले के गुण-दोष पर गौर करने का निर्देश दिया था. आरपीओ द्वारा अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को लिखे गए एक पत्र के अनुसार, इल्तिजा को पासपोर्ट जारी किया गया है जो 5 अप्रैल, 2023 से 4 अप्रैल, 2025 तक वैध है. इल्तिजा ने उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश की इच्छा जताई थी. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पासपोर्ट सिर्फ यूएई के लिए वैध होगा.’’

अधिकारियों ने आरपीओ के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि फरवरी में जम्मू कश्मीर के विशेष पुलिस महानिदेशक से प्राप्त सीआईडी/पुलिस सत्यापन रिपोर्ट उन्हें पासपोर्ट जारी करने के पक्ष में नहीं थी. अधिकारियों के मुताबिक, पासपोर्ट अधिकारी (श्रीनगर) दविंदर कुमार ने सीआईडी से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी कि क्या इल्तिजा के खिलाफ कोई आरोपपत्र या प्राथमिकी है. हालांकि, विभाग ने अपनी रिपोर्ट साझा करने से इनकार कर दिया और फरवरी में अपनाए गए अपने रुख को दोहराया.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, लगाई ये गुहार

इल्तिजा ने उठाए सवाल

वहीं इस पासपोर्ट पर इल्तिजा ने सवाल किया कि इसकी वैधता केवल दो साल के लिए ही क्यों है और वह भी देश विशेष के लिए? पीटीआई की खबर के मुताबिक, इल्तिजा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझ पर कोई एहसान नहीं किया. मैं अदालत की शुक्रगुजार हूं लेकिन पासपोर्ट को हथियार बनाकर सीआईडी के घोर कदाचार और सत्ता के दुरुपयोग के बारे में बड़ा सवाल बना हुआ है.’’

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कहा कि सीआईडी की प्रतिकूल रिपोर्ट ‘‘झूठ’’ से भरी है. इल्तिजा ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वे मेरे पासपोर्ट जारी नहीं किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिकूल रिपोर्ट देकर मेरे अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिकूल रिपोर्ट को गोपनीय सूचना के रूप में रखा गया है. इसके गोपनीय सूचना होने का एकमात्र कारण यह है कि सीआईडी के पास मेरे खिलाफ कुछ भी ठोस प्रमाण नहीं है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

7 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

10 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

33 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

37 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

52 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago