देश

Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को मिला महबूबा मुफ्ती का साथ, राहुल-प्रियंका को गले लगाया

Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शनिवार को अनंतनाग जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. चेरसू गांव में एक दिन रुकने के बाद राहुल गांधी ने शनिवार सुबह श्रीनगर की ओर यात्रा शुरू की. अवंतीपोरा में पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती यात्रा में शामिल हुईं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ चलीं. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलवामा जिले के लेथपोरा में यात्रा के दौरान शिरकत की. पीडीपी प्रमुख ने इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को गले लगाया.

अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई थी. राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है, जिस कारण इसे रोक दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Collegium System: पूर्व जज नरीमन ने केंद्रीय मंत्री रिजिजू को दिया जवाब, बोले- स्वतंत्र और निडर जजों के बिना रसातल में चला जाएगा देश

सुरक्षा में कमी का हवाला देकर रोकी गई थी यात्रा

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा के रुकने पर राहुल गांधी ने कहा कि, यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई. टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे. मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते. मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी, बाकी लोग यात्रा कर रहे थे. भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को रामबन से अनंतनाग तक जाना था. सुबह 9 बजे भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी. लेकिन यात्रा के बनिहाल में पहुंचते ही इसे रोक दिया गया.

वहीं शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने कहा, “हम त्रिस्तरीय सुरक्षा दे रहे हैं, सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं. भारत जोड़ो यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया है, कोई दिक्कत नहीं होगी. कल (शुक्रवार) कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई और कई लोग वॉकथॉन में शामिल हुए. कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि यात्रा शनिवार को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में पंथा चौक पर समाप्त होगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago