देश

Fighter Jets Crash: ग्वालियर से उड़े, मुरैना में टकराए सुखोई और मिराज 2000, एक पायलट शहीद, दो को किया गया रेस्क्यू

Fighter Plane Crash in Morena: मध्यप्रदेश के मुरैना में आज सुबह (शनिवार) दर्दनाक हादसे की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया. यहां वायुसेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इस हादसे में एक पायलट के शहीद होने की खबर है तो वहीं दो पायलटों का रेस्कयू किया गया है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर बात की है. वहीं, फाइटर जेट क्रैश को लेकर वायुसेना ने जांच बैठा दी है.

इस मामले में मुरैना जिले के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि,”आज सुबह दो विमान मिराज और सुखोई ग्वालियर से उड़े थे. एक विमान में दो पायलट और दूसरे विमान में एक पायलट था. दो पायलट को रेस्क्यू किया गया है. एक पायलट के कुछ अवशेष मिले हैं. विमान के कुछ हिस्से भरतपुर में भी मिले हैं जिसके बारे में पता किया जा रहा है”.

एक विमान के टुकड़े भरतपुर में मिले

ग्रामीणों की माने तो एक विमान के टुकड़ें उन्होंने मुरैना में ही गिरते हुए देखे. वहीं मुरैना के एसपी के मुताबिक, दूसरे विमान के टुकड़े भरतपुर में मिले हैं. इसके साथ ही यहां पर एक पायलेट के अवशेष मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट थे. जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था. बता दें कि मिराज 2000 फाइटर जेट्स को उड़ाने के लिए सिर्फ एक पायलट की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें-    राजस्थान के भरतपुर में देखा गया जेट का मलबा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

10 बजे हुआ था हादसा

गांव वालों ने बताया कि घटना करीब सुबह 10 बजे की है. जब पहाड़गढ़ इलाके में लोगों ने आसमान विमान जलते हुए देखा. जिसके बाद उसके टुकड़े जमीन पर गिरते हुए दिखाई दिए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने उस तरफ दौड़ लगाई, जिस तरफ विमान के टुकड़े जलकर गिर रहे थे. लोगों के मुताबिक, यहा घटना ईश्वर महादेव मंदिर के पास हुई.

मामले की जांच जारी

खबरों के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मुरैना में यह दोनों विमानों के टकराने क वजह से यह हादसा हुआ है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके लिए वायुसेना ने जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

8 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

10 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

38 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

56 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago