PNB Scam Case: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी को लेकर बेल्जियम सरकार ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है. बेल्जियम के न्याय मंत्रालय (Federal Public Service of Justice) ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया है.
बयान में कहा गया है, “बेल्जियम की फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस पुष्टि करता है कि श्री मेहुल चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया. उन्हें आगे की न्यायिक कार्यवाही की प्रतीक्षा में हिरासत में रखा गया है. उनके कानूनी वकीलों तक पहुंच की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.”
इस पुष्टि के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता और इंटरपोल की कार्रवाई के बाद चोकसी अब कानूनी गिरफ्त में है. यह गिरफ्तारी भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक और जांच संबंधी जीत मानी जा रही है, क्योंकि मेहुल चोकसी कई वर्षों से विदेशों में रहकर भारतीय एजेंसियों से बचता रहा है.
अब सभी की नजरें भारत द्वारा शुरू की गई प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर हैं. हालांकि, चोकसी की ओर से एक मजबूत लीगल टीम बेल्जियम में पहले से सक्रिय है, जो उसे कानूनी संरक्षण देने और प्रत्यर्पण से बचाने की रणनीति पर काम कर रही है. भारत सरकार और जांच एजेंसियां इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही हैं.
ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका में SIT जांच की मांग
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…