Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की बेल्जियम सरकार ने आधिकारिक पुष्टि की

PNB Scam Case: हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया. यह भारत की जांच एजेंसियों और इंटरपोल की बड़ी सफलता है.

mehul choksi

PNB Scam Case: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी को लेकर बेल्जियम सरकार ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है. बेल्जियम के न्याय मंत्रालय (Federal Public Service of Justice) ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया है.

बयान में कहा गया है, “बेल्जियम की फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस पुष्टि करता है कि श्री मेहुल चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया. उन्हें आगे की न्यायिक कार्यवाही की प्रतीक्षा में हिरासत में रखा गया है. उनके कानूनी वकीलों तक पहुंच की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.”

इस पुष्टि के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता और इंटरपोल की कार्रवाई के बाद चोकसी अब कानूनी गिरफ्त में है. यह गिरफ्तारी भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक और जांच संबंधी जीत मानी जा रही है, क्योंकि मेहुल चोकसी कई वर्षों से विदेशों में रहकर भारतीय एजेंसियों से बचता रहा है.

अब सभी की नजरें भारत द्वारा शुरू की गई प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर हैं. हालांकि, चोकसी की ओर से एक मजबूत लीगल टीम बेल्जियम में पहले से सक्रिय है, जो उसे कानूनी संरक्षण देने और प्रत्यर्पण से बचाने की रणनीति पर काम कर रही है. भारत सरकार और जांच एजेंसियां इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही हैं.

ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका में SIT जांच की मांग

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital