उत्तर प्रदेश

Meerut Murder Case: घुड़चढ़ी में अश्लील डांस का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोद कर हत्या

Meerut Murder Case: मेरठ में देर रात मुंडाली थाना क्षेत्र में नशे में चूर दबंगों ने एक युवक की चाकू से हत्या कर दी. युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह घुड़चढ़ी में शामिल दबंगों द्वारा अपने घर के सामने अश्लील डांस करने का विरोध कर रहा था. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल, घटना मुंडाली थाना क्षेत्र के बड़ला कैथवाड़ा गांव की है. जहां देर रात गांव के रहने वाले राजेश के पुत्र शिवम की घुड़चड़ी हो रही थी. आरोप है कि घुड़चड़ी में नशे में धुत कुछ युवक अश्लील डांस कर रहे थे. इसी दौरान घुड़चड़ी गांव के रहने वाले दर्शन के घर के बाहर से निकली. जहां दर्शन के पुत्र कोशिंदर ने बारातियों द्वारा किए जा रहे अश्लील डांस का विरोध किया.

नशे में चूर बाराती बन गए हत्यारे

आरोप है कि इसके बाद गांव के ही रहने वाले संदीप व प्रदीप पुत्र रिशिपाल, मुकेश, किरणपाल, राजेश पुत्र रणवीर और निर्भय पुत्र मुकेश लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर कोशिंदर के घर में घुस गए. जहां आरोपियों ने कोशिंदर की पिटाई करते हुए उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. बदहवास परिजन घायल कोशिंदर को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

चुनावी रंजिश की भी आशंका

हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि युवक की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर हुई है. हत्याकांड के बाद यह भी बात उजागर हुई है कि अब तक इन दोनों पक्षों में लगभग 6 लोगों की हत्याएं हो चुकी है. मृतक के पिता ने आधा दर्जन आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है. जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

इस घटना के बाद एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि आपसी कहासुनी में एक युवक की हत्या हुई है इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापना, निर्माण ने पार किया ऐतिहासिक पड़ाव

-भारत एक्सप्रेस 

हरीश शर्मा

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago