देश

Lucknow: यूपी में होना, यूपी का होना गर्व की बात- बोले योगी सरकार में मंत्री एके शर्मा

Minister AK Sharma: पीएचडी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और एंजल नेटवर्क्स द्वारा लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश रिटेल एमएसएमई एंड स्टार्टअप एंड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव’ का आयोजन गोमतीनगर, लखनऊ में किया गया. यूपी और देश में स्टार्ट-अप ईको सिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

मंत्री एके शर्मा ने प्रदर्शनी के स्टॉलों पर स्वयं जाकर अवलोकन किया. उन्होंने वेंडर्स और स्टार्ट अप्स से उनके उत्पादों के बारे में विस्तार से बात की. कॉन्क्लेव में उपस्थित युवाओं एवं स्टार्टअप कर रहे उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अवसरों, संभावनाओं के प्रदेश के रूप में उभर रहा है.

भारत वैज्ञानिकों और अन्वेषकों का देश रहा है- ए के शर्मा

इस दौरान मंत्री एके शर्मा (Minister AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ होगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रगति के लिए स्वयं की सांस्कृतिक मजबूती बहुत महत्वपूर्ण होती है. पुरानी परंपरा के साथ नवाचार जीवन और व्यवसाय में आगे बढ़ाने में बहुत उपयोगी होता है. उन्होंने कहा कि भारत वैज्ञानिकों और अन्वेषकों का देश रहा है. धनुष और बाण एक मितव्ययी एवं उपयोगी आविष्कार था. लेकिन उस शब्द भेदी वाण में उसी समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आविष्कार हो गया. ऐसा ही आविष्कार पुष्पक विमान था.

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हम उद्यमियों, अन्वेषकों की भूमि रहे हैं. हमें अपनी इस विरासत पर गर्व होना चाहिए. बहुत सारा अनाज बर्बाद हो जाता है. इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन एक चुनौती है. स्टार्टअप इन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं. हमारी सरकार की प्राथमिकता स्टार्ट-अप को सुविधा देना है.

ज्यादातर आबादी कामकाजी उम्र की है- ए के शर्मा

उन्होंने कहा कि मैं माता-पिता रूपी अभिभावकों से भी आग्रह करूंगा कि वे अपने बच्चों को उद्यम और इनोवेशन करने दें. केंद्र और राज्य दोनों सरकारें उनके साथ हैं. यूपी की 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी कामकाजी उम्र की है. इस राज्य के युवाओं की क्षमताएं बहुत मजबूत हैं. वे स्टार्टअप क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकते हैं और स्टार्टअप ही भविष्य है.

यूपी के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक यूनिकॉर्न का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के लोगों द्वारा किया जाता है. इसी तरह 70 फीसदी से अधिक एंजेल फंड का नेतृत्व यूपी के लोग करते हैं. यूपी में 8000 से अधिक स्टार्टअप हैं, लेकिन केवल चार यूनिकॉर्न हैं. अब यूपी सरकार उनकी सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि नये प्रयोगों और प्रौद्योगिकी की बहुत संभावनाएं हैं. बुंदेलखंड के क्षेत्र में स्टार्टअप्स की मदद से जल प्रबंधन की बहुत बड़ी संभावना है. डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्टार्टअप के लिए बड़े अवसर प्रदान कर रहा है. मैं कहूंगा कि अपने राज्य के बारे में अच्छी बातें करना शुरू करें, अब स्थिति बदल गई है.

यूपी में होना, यूपी का होना गर्व की बात- ए के शर्मा

मंत्री एके शर्मा (Minister AK Sharma) ने कहा कि यूपी में होना, यूपी का होना गर्व की बात है. यूपी भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. तकनीकी शिक्षा के बिना हम तकनीकी क्षेत्र में पर्याप्त काम नहीं कर सकते. आपको दूसरों के लिए व्यवसाय और नौकरी के अवसर बनाने पड़ेंगे. आपको उत्तर प्रदेश की नई कहानी बतानी है. यूपी में जो शासन घाटा था वह बीजेपी के आने से खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें : ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने फोन लगाकर सुनी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने सभी को यूपी में बिजनेस करने का मौका दिया. उत्तर प्रदेश न्यू इंडिया का चेहरा है. कृपया यूपी के राजदूत बनें और लोगों और निवेशकों को बताएं कि अगर वे धन कमाना चाहते हैं तो उन्हें यूपी में होना चाहिए. यदि वे कल्याण और धन चाहते हैं, उन्हें यूपी में होना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

8 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

29 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

31 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

34 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago