मंत्री प्रेम कुमार.
बिहार में पुल-पुलियों के टूटने को लेकर सियासत जारी है. आरजेडी के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे पर नीतीश कुमार की सरकार को घेर रहे हैं. वो पुलों के ध्वस्त होने पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं. इस पर बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री प्रेम कुमार ने पलटवार किया है. उन्होंने पुल टूटने का जिम्मेदार तेजस्वी यादव और राजद को बताया है.
प्रेम कुमार ने कहा कि राजद सरकार के ही कारण बिहार में पुल गिर रहे हैं. उनकी सरकार के समय जो पुल बनाए गए थे, उनकी मेंटेनेंस नहीं की गई. जब बीच में सरकार बनाने का मौका गठबंधन को मिला, तब तेजस्वी यादव खुद ग्रामीण कार्य मंत्री थे. पुलों को मेंटेन करने की ओर उनका कभी भी ध्यान नहीं गया, इसलिए आज ऐसी घटनाएं हो रही हैं. हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी पुलों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा. उनकी समीक्षा की जा रही है, जो भी दोषी अभियंता और संवेदक हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.
बिहार को विशेष राज्य बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मांग करना अच्छी बात है. लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की आजादी है. जब से बिहार और केंद्र में एनडीए की सरकार आई है, तब से विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं.
प्रेम कुमार ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष सहायता देने का काम किया है. पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने प्रदेश के विकास के लिए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया, जिसके तहत नेशनल हाईवे, टू लेन और फोर लेन सड़कें, गंगा और कोसी पर पुल, दरभंगा में एम्स अस्पताल का निर्माण जैसी कई योजनाएं शामिल रहीं.
यह भी पढ़ें- राज्यपाल द्वारा 8 विधेयकों को लंबित रखने के मामले पर कोर्ट का एक्शन, कहा- याचिका की कॉपी भेजे पश्चिम बंगाल सरकार
उन्होंने कहा, कांग्रेस और राजद की सरकार में पिछले 50 सालों में बिहार का बिल्कुल भी विकास नहीं हुआ. बिहार पिछड़ा राज्य रह बनकर रह गया, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. हमारा मानना है कि, आने वाले दिनों में भी बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…